बुरहानपुर में रमजान माह के 25वें रोजे पर रविवार शाम मुल्ला खैरुशा मस्जिद में पंच कमेटी द्वारा आयोजित इफ्तार पार्टी में 3000 से अधिक रोजेदारों ने एक साथ रोजा खोला और अब सोमवार रात 27वीं शब के मौके पर इबादत का दौर जारी रहेगा। मुल्ला खैरुशा मस्जिद में रविवार शाम को पंच कमेटी की ओर से इस विशाल रोज़ा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया था। इस अवसर पर कमेटी अध्यक्ष आमीन अहमद, अल्ताफ़ अहमद खान, खालिक हुसैन, जफर अहमद खान और मोहम्मद मकसूद उपस्थित थे। इनके अलावा मोहल्ले के कई गणमान्य व्यक्ति और स्थानीय निवासियों ने भी इस इफ्तार पार्टी में शामिल होकर रोजा खोला। आज रात भर होगी इबादत रमजान माह में 26वें रोजे की रात का विशेष महत्व माना जाता है, जिसे मुस्लिम समाज में 27वीं शब कहा जाता है। इस रात मुस्लिम समाज के लोग रातभर इबादत करते हैं और सोमवार रात को मस्जिदों के साथ-साथ घरों में भी इबादत की जाएगी। ईद की खरीदारी से बाजारों में रौनक रमजान पर्व के चलते शहर के बाजारों में शाम के समय खासी चहल-पहल देखी जा रही है और लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं। रोजा इफ्तार से पहले बाजारों में लोग पहुंच रहे हैं। इसके अतिरिक्त, आगामी ईद की तैयारियों को लेकर भी दुकानें सजी हुई हैं। ईद के करीब आने के कारण बाजारों और सजी हुई दुकानों पर ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ रही है।
Source link