Renault Bridger vs Mahindra Vision S: किस SUV में ज्यादा दम? जानिए

Renault Bridger vs Mahindra Vision S: किस SUV में ज्यादा दम? जानिए


Renault Bridger vs Mahindra Vision S: इंडियन ऑटो मार्केट में दो धुरंधर SUV जल्द एंट्री मारने वाली हैं. दोनों सब-4 मीटर लंबाई वाली लाइफस्टाइल SUVs हैं, जो बॉक्सी और रग्ड डिजाइन के साथ आ रही हैं. ये संभावित रूप से 2027 में लॉन्च होने वाली हैं और युवा खरीदारों को आकर्षित करेंगी. दोनों ही लैंड रोवर डिफेंडर जैसा लुक देती हैं, लेकिन इन्हें मॉनोकोक प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है.

रेनो ने इसी महीने यानी मार्च 2026 में ब्रिजर कॉन्सेप्ट अनवील किया है, जो ‘मिनी डस्टर’ के रूप में जाना जाएगा. ये इंडिया में डिजाइन, डेवलप और मैन्युफैक्चर होगी, साथ ही अफ्रीका, लैटिन अमेरिका और GCC में एक्सपोर्ट भी होगी. वहीं, महिंद्रा का विजन एस कॉन्सेप्ट अगस्त 2025 में पेश किया गया था और अब टेस्टिंग फेज में है. दोनों ही B-SUV सेगमेंट में ब्रेजा, नेक्सन जैसी कारों को टक्कर देंगे.

डिजाइन में कौन बेहतर?

डिजाइन की बात करें तो दोनों में काफी समानताएं हैं. बॉक्सी प्रोपोर्शन, फ्लैट बोनेट, चंकी व्हील आर्च क्लैडिंग, फ्लेयर्ड फेंडर्स, रूफ रेल्स, बड़े ग्लास एरिया और टेलगेट पर माउंटेड स्पेयर व्हील दोनों में कॉमन हैं. ये प्रैक्टिकल और एडवेंचरस लुक देते हैं. रेनो ब्रिजर में सोफिस्टिकेटेड LED लाइटिंग सिग्नेचर, ग्लॉस ब्लैक ग्रिल और इलुमिनेटेड ‘RENAULT’ लोगो है, जो प्रीमियम फील देता है. फ्रंट बंपर क्लीन और सिल्वर स्किड प्लेट के साथ आक्रामक है.

महिंद्रा विजन एस का फ्रंट ज्यादा बर्च और फ्यूचरिस्टिक है. इसमें डुअल-पॉड LED हेडलाइट्स, वर्टिकल DRLs, पिक्सल-शेप फॉग लैंप्स और थिक क्लैडिंग है. साइड प्रोफाइल में विजन एस में फ्लश डोर हैंडल्स, साइड स्टेप, लैडर और कैमरा ORVMs हैं, जबकि ब्रिजर में पुल-टाइप हैंडल्स हैं. दोनों के रियर में अपराइट स्टांस और LED टेललाइट्स हैं. ब्रिजर का ग्राउंड क्लियरेंस 200mm है, जो ऑफ-रोडिंग के लिए परफेक्ट है.

फीचर्स और स्फेसिफिकेशन

प्रैक्टिकलिटी में रेनो ब्रिजर आगे है. क्लेम्ड 400 लीटर बूट स्पेस और क्लास-लीडिंग 200 MM रियर नी रूम इसे खास बनाता है. विजन एस के इंटीरियर स्पाई शॉट्स में पैनोरमिक सनरूफ, डुअसल स्क्रीन और प्रीमियम नेवी ब्लू-ग्रे थीम दिखी है. ब्रिजर का केबिन अभी अनवील नहीं हुआ, लेकिन स्पेसियस और मॉडर्न होने की उम्मीद है.

इंजन और परफॉरमेंस

पावरट्रेन में ब्रिजर 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल (लगभग 100hp) के साथ हाइब्रिड और EV ऑप्शन के साथ आ सकती है. वहीं. विजन एस में XUV 3XO से 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल इंजन मिल सकते हैं. दोनों मल्टी-एनर्जी प्लेटफॉर्म (R-GMP और NU_IQ) पर बने हैं.

संभावित कीमत

कीमत के लिहाज से ब्रिजर ₹8-11 लाख और विजन एस ₹10-17 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच रहने का अनुमान है. महिंद्रा को रग्ड SUV इमेज का फायदा मिलेगा, जबकि रेनो की ग्लोबल प्लानिंग मजबूत है. दोनों ही सब-4 मीटर सेगमेंट में लाइफस्टाइल SUVs का नया स्टैंडर्ड सेट करेंगी. डिजाइन, स्पेस और फीचर्स में दोनों दमदार हैं. 2027 में कौन बाजार पर राज करेगा, ये देखना दिलचस्च रहेगा.



Source link