Last Updated:
Summer Healthy Drink: आयुर्वेद में एक ऐसे नुस्खे का जिक्र भी है, जिसमें किसी प्रकार कोई खर्च नहीं लगता और फायदे बड़े-बड़े हैं. आयुर्वेद की ये दवा बेहद मीठी भी है, क्योंकि ये खुद एक शरबत है. ऐसा शरबत जो आपको गर्मी में लू से बचाएगा. कब्ज, दस्त से राहत देगा. यहां तक की शुगर भी कंट्रोल करेगा. जानें इस शरबत की रेसिपी और फायदे…
Summer Health: गर्मी का मौसम शुरू होते ही गांवों-जंगलों में पलाश (टेसू) के फूल खिलने लगते हैं, जो आग की तरह लाल-नारंगी रंग के नजर आते हैं. ग्रामीण इलाकों में इसे टेसू के नाम से जाना जाता है. आयुर्वेद में पलाश के फूल, बीज, पत्ते और छाल का उपयोग कई बीमारियों के इलाज में किया जाता है. खास बात ये कि इन फूलों से बनने वाला शरबत गर्मियों में किसी वरदान से कम नहीं माना जाता.
Local 18 से बातचीत में खंडवा के डॉ. अनिल पटेल बताते हैं कि पलाश के फूलों का शरबत शरीर को ठंडक देने के साथ कई समस्याओं में राहत देता है. लू और गर्मी से बचाव पलाश का शरबत शरीर को अंदर से ठंडा रखता है. तेज धूप में निकलने पर होने वाली थकान, सिरदर्द और बेचैनी को कम करने में मदद करता है. इसे पीने से लू लगने का खतरा भी कम हो जाता है.
पेट के लिए फायदेमंद
यह शरबत पाचन तंत्र को मजबूत करता है. गैस, कब्ज, दस्त और पेट की जलन जैसी समस्याओं में राहत देता है. जिन लोगों को पेट में गर्मी की शिकायत रहती है, उनके लिए यह काफी फायदेमंद माना जाता है.
पित्त और शरीर की जलन में राहत
पलाश का सेवन शरीर में पित्त को नियंत्रित करता है. हाथ-पैर में जलन और शरीर की गर्मी को कम करने में मदद करता है. अन्य बीमारियों में भी असरदार डॉक्टरों के अनुसार, यह शरबत ब्लड शुगर कंट्रोल करने में सहायक बवासीर के लक्षणों में राहत त्वचा रोगों में फायदेमंद लिवर (यकृत) को स्वस्थ रखने में मददगार है.
ऐसे बनाएं पलाश का शरबत
– टेसू के सूखे फूलों को रातभर पानी में भिगो दें.
– ताजे फूल हों तो 2-3 घंटे भिगोएं.
– उसी पानी को 5-10 मिनट हल्का उबाल लें. छानकर ठंडा करें.
– पानी में मिश्री, नींबू और थोड़ा भुना जीरा मिलाकर पिएं.
डॉक्टर के अनुसार, आयुर्वेदिक गुणों से भरपूर पलाश के फूलों में एंटी-फंगल, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-डायबिटिक गुण पाए जाते हैं. यह शरीर के वात और कफ दोष को संतुलित करने में भी मदद करता है.
इस बात का ध्यान रखें
इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करें. ज्यादा पीने से पेट दर्द या दस्त की समस्या हो सकती है. अगर कोई पहले से बीमारी या दवा ले रहे हैं तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें. गर्मी में अगर देसी और असरदार नुस्खा अपनाना है, तो पलाश का शरबत एक फायदेमंद विकल्प हो सकता है.
Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.