Last Updated:
आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है, जबकि मुंबई इंडियंस अपना पहला मुकाबला 29 मार्च को कोलकातानाइट राइडर्स के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े में खेलेगी. रोहित शर्मा, जो जनवरी में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद पहली बार मैदान पर नजर आएंगे, इस सीजन में टीम के लिए बतौर ओपनर अहम भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं.
रोहित शर्मा ने शुरु किया मुंबई इंडियंस के साथ प्रैक्टिस, शार्दुल की गेंद पर लगाया बड़ा छक्का
नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग के हर नए सीजन के साथ उम्मीदें, रोमांच और कहानियां भी नई होती हैं और इस बार भी कुछ अलग नहीं है. हिटमैन रोहित शर्मा की वापसी ने मुंबई इंडियंसके कैंप में नई ऊर्जा भर दी है. IPL 2026 की शुरुआत से पहले ही पांच बार की चैंपियन टीम ने तैयारियों को तेज कर दिया है और रोहित शर्मा का बल्ला नेट्स में गरजने लगा है, जो विरोधी टीमों के लिए एक बड़ा संकेत है.
आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है, जबकि मुंबई इंडियंस अपना पहला मुकाबला 29 मार्च को कोलकातानाइट राइडर्स के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े में खेलेगी. रोहित शर्मा, जो जनवरी में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद पहली बार मैदान पर नजर आएंगे, इस सीजन में टीम के लिए बतौर ओपनर अहम भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं.
रोहित शर्मा ने शुरू की तैयारी
रोहित शर्मा हाल ही में मुंबई इंडियंस के नेट सेशन में नजर आए, जहां उन्होंने बल्लेबाजी का अभ्यास किया. फ्रेंचाइजी द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किए गए एक वीडियो में रोहित, शार्दुल ठाकुर की गेंद पर शानदार छक्का लगाते हुए दिखे. इसके बाद दोनों के बीच हल्की-फुल्की मजाकिया बातचीत भी देखने को मिली, जिसने फैंस को खूब पसंद आया. पिछले सीजन में रोहित का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा था. उन्होंने 15 मैचों में 418 रन बनाए थे, लेकिन उनका औसत 29.85 रहा, जो उनके कद के खिलाड़ी के हिसाब से कम माना गया. ऐसे में IPL 2026 उनके लिए वापसी का बड़ा मौका होगा.