क्रिकेटर कुलदीप यादव का लखनऊ में रिसेप्शन: शिखर धवन पत्नी सोफी के साथ पहुंचे; कोहली-धोनी समेत 900 मेहमानों का आना संभव – Lucknow News

क्रिकेटर कुलदीप यादव का लखनऊ में रिसेप्शन:  शिखर धवन पत्नी सोफी के साथ पहुंचे; कोहली-धोनी समेत 900 मेहमानों का आना संभव – Lucknow News


विकास श्रीवास्तव / वैभव तिवारी | लखनऊ2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव का आज लखनऊ में रिसेप्शन है। पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन पत्नी सोफी के साथ ‘द सेंट्रम होटल’ पहुंच गए हैं। दोनों पर फूलों की बारिश की गई। क्रिकेटर रविंद्र जेडजा और यशस्वी जायसवाल भी लखनऊ आ गए हैं।

रिसेप्शन में ICC चेयरमैन जय शाह, टीम इंडिया के कोच गौतम गंभीर, महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली समेत 900 से ज्यादा मेहमानों के शामिल होने की उम्मीद है।

VVIP मेहमानों के लिए 4 चार्टर्ड प्लेन का इंतजाम किया गया है। राजनीति, उद्योग और मनोरंजन जगत की कई बड़ी हस्तियां भी रिसेप्शन में शामिल हो सकती हैं। परिवार के करीबियों ने बताया कि रिसेप्शन में कुलदीप की IPL टीम दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी, बीसीसीआई और आईसीसी से जुड़े अधिकारी भी शामिल हो सकते हैं।

सूत्रों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सपा प्रमुख अखिलेश यादव समेत कई VVIP मेहमानों को निमंत्रण दिया गया है। कुलदीप ने 14 मार्च को बचपन की दोस्त वंशिका सिंह के साथ शादी की थी। उत्तराखंड के मसूरी में परिवार और करीबी लोगों की मौजूदगी में शादी हुई थी।

रिसेप्शन की तैयारियों और मेहमानों की तस्वीरें देखिए-

पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन अपनी पत्नी सोफी शाइन के साथ लखनऊ पहुंचे। दोनों कैजुअल ड्रेस में हैं।

पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन अपनी पत्नी सोफी शाइन के साथ लखनऊ पहुंचे। दोनों कैजुअल ड्रेस में हैं।

ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा लखनऊ पहुंच चुके हैं। वह काली टोपी और काला चश्मा लगाए हुए थे।

ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा लखनऊ पहुंच चुके हैं। वह काली टोपी और काला चश्मा लगाए हुए थे।

यशस्वी जायसवाल लखनऊ में एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए हैं। वह यहां से कार से होटल द सेंट्रम पहुंचेंगे।

यशस्वी जायसवाल लखनऊ में एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए हैं। वह यहां से कार से होटल द सेंट्रम पहुंचेंगे।

होटल द सेंट्रम कुलदीप-वंशिका के रिसेप्शन का वेलकम बोर्ड लगाया गया है।

होटल द सेंट्रम कुलदीप-वंशिका के रिसेप्शन का वेलकम बोर्ड लगाया गया है।

लखनऊ के होटल द सेंट्रम में तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं।

लखनऊ के होटल द सेंट्रम में तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं।

अब शादी की 2 तस्वीरें देखिए-

कुलदीप और वंशिका की शादी 14 मार्च को मसूरी के सेवॉय होटल में हुई।

कुलदीप और वंशिका की शादी 14 मार्च को मसूरी के सेवॉय होटल में हुई।

क्रिकेटर कुलदीप यादव अपनी दुल्हन वंशिका सिंह के साथ रविवार को कानपुर पहुंचे थे।

क्रिकेटर कुलदीप यादव अपनी दुल्हन वंशिका सिंह के साथ रविवार को कानपुर पहुंचे थे।

कुलदीप-वंशिका की रिसेप्शन पार्टी के पल-पल के अपडेट्स नीचे लाइव ब्लॉग में पढ़िए…

लाइव अपडेट्स

21 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

धवन और सोफी पर होटल में बरसाए गए फूल

शिखर धवन और उनकी पत्नी सोफी शाइन होटल द सेंट्रम पहुंच गए हैं। होटल पहुंचते ही दोनों पर फूल बरसाए गए। फूल बरसते ही धवन एक पल के लिए खड़े हो गए। ऊपर देखा फिर दोनों मुस्कुराते हुए आगे बढ़ गए।

42 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शिखर धवन की लखनऊ में एंट्री दिखा रहे हैं रिपोर्टर विकास श्रीवास्तव

44 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शिखर धवन पत्नी सोफी शाइन के साथ पहुंचे

पूर्व भारतीय ओपनर शिखर धवन पत्नी सोफी शाइन के साथ लखनऊ पहुंचे। सोफी शाइन आयरलैंड की रहने वाली हैं। जब वह धवन से मिली थीं तब UAE में जॉब करती थीं। दोनों ने इसी साल जनवरी में सगाई की। पिछले महीने शादी कर ली।

53 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा भी पहुंचे

इंडिया क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा भी लखनऊ पहुंच चुके हैं। उन्होंने काला चश्मा, काली गोल टोपी लगा रखी है।

09:10 AM17 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

कुलदीप-वंशिका के रिसेप्शन में कैसे होगी ‘लाइव कुकिंग’

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव और उनकी बचपन की दोस्त वंशिका सिंह का लखनऊ में आज ग्रैंड रिसेप्शन है। यह रिसेप्शन शहर के फाइव-स्टार होटल द सेंट्रम में कराया जा रहा है। रिसेप्शन में मेहमानों के लिए 52 शानदार डिशेज के साथ लाइव कुकिंग स्टेशन की भी व्यवस्था की गई है।

अक्सर लोगों के मन में ‘लाइव कुकिंग’ को लेकर यह सवाल होता है कि क्या इसमें खुद ही खाना पकाना पड़ता है या शेफ इसे तैयार करते हैं? (पढ़िए पूरी रिपोर्ट)

09:02 AM17 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

अमौसी एयरपोर्ट से अपडेट दे रहे हैं रिपोर्टर विकास श्रीवास्तव

08:58 AM17 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल लखनऊ पहुंचे

क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल लखनऊ पहुंच चुके हैं। वह अमौसी एयरपोर्ट से बाहर निकल रहे हैं। यहां से कार से होटल द सेंट्रम पहुंचेंगे।

08:50 AM17 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

होटल के बाहर से अपडेट दे रहे हैं रिपोर्टर वैभव तिवारी

08:49 AM17 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

होटल में तैयारियां चल रही हैं

होटल में रिसेप्शन की तैयारियां चल रही हैं। इसी होटल में रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की सगाई हुई थी। अब उनकी शादी के भी कार्यक्रम यहीं हो सकते हैं।

08:47 AM17 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

लखनऊ क्यों बन रहा वेडिंग डेस्टिनेशन?

पिछले कुछ वर्षों में लखनऊ में लग्जरी होटल और बड़े इवेंट स्पेस तेजी से बढ़े हैं। एयरपोर्ट और एक्सप्रेसवे की बेहतर कनेक्टिविटी के कारण देश के कई बड़े शहरों से लोग यहां शादी और रिसेप्शन जैसे आयोजन करने पहुंच रहे हैं।

साथ ही नवाबी संस्कृति, पारंपरिक खान-पान और आधुनिक सुविधाओं का अनूठा मिश्रण भी लोगों को आकर्षित कर रहा है। होटल इंडस्ट्री से जुड़े लोगों का कहना है कि पहले बड़े सेलिब्रिटी आयोजन दिल्ली, मुंबई या जयपुर में होते थे, लेकिन अब लखनऊ भी उसी श्रेणी में तेजी से जगह बना रहा है।

08:44 AM17 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

लग्जरी रिजॉर्ट जैसा अनुभव कराएगा होटल द सेंट्रम

‘द सेंट्रम’ को लखनऊ शहर का पहला ‘अर्बन रिसॉर्ट’ भी कहा जाता है। यहां बड़े लॉन, सेमी-ओलिंपिक स्विमिंग पूल, स्पा, फिटनेस सेंटर, टेनिस कोर्ट और कई स्पोर्ट्स फैसिलिटीज मौजूद हैं। यहां अवधी और इंटरनेशनल क्यूजीन वाले कई फाइन-डाइनिंग रेस्टोरेंट भी हैं, जो बड़े आयोजनों में मेहमानों को खास अनुभव देते हैं।

होटल की डिजाइन में लखनऊ की पारंपरिक कला और आधुनिक आर्किटेक्चर का मिश्रण दिखाई देता है। साथ ही ‘वोकल फॉर लोकल’ थीम के तहत कई स्थानीय हस्तशिल्प और डिजाइन एलिमेंट्स को भी शामिल किया गया है।

08:28 AM17 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

होटल मालिक बोले- कुलदीप का रिसेप्शन हमारे लिए बेहद खास

द सेंट्रम होटल के मालिक सर्वेश गोयल ने बताया- रिसेप्शन पार्टी को लेकर हम लोगों में काफी उत्साह है।

द सेंट्रम होटल के मालिक सर्वेश गोयल ने बताया- रिसेप्शन पार्टी को लेकर हम लोगों में काफी उत्साह है।

‘द सेंट्रम होटल’ के मालिक और उद्यमी सर्वेश गोयल ने बताया- कुलदीप यादव का रिसेप्शन होटल के लिए भी खास इवेंट है। यह हमारे लिए गर्व की बात है कि देश और दुनिया की बड़ी हस्तियां हमारे यहां अपने महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित कर रही हैं। जी-20 जैसे अंतरराष्ट्रीय आयोजन हों, क्रिकेट वर्ल्ड कप के दौरान टीमों के रहने की व्यवस्था हो या फिर सेलिब्रिटी वेडिंग, हमारा प्रयास हमेशा विश्वस्तरीय आतिथ्य देना रहा है।

08:27 AM17 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

होटल का किराया 26 लाख रुपए से ज्यादा

परिवार के सूत्रों के मुताबिक, रिसेप्शन के लिए सेंट्रम होटल को पूरे दिन के लिए 26 लाख रुपए में बुक किया गया है। वेन्यू को एक शाही महल का लुक देने के लिए 7 लाख रुपए सिर्फ फूल, लाइट्स और स्टेज की सजावट पर खर्च किए जा रहे हैं। खाने-पीने, कमरे, जगह और सजावट का खर्च 33 लाख रुपए के पार है।

08:26 AM17 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

5 हजार रुपए की एक थाली, 52 डिशेज

होटल में 162 कमरे हैं, जिसमें एग्जीक्यूटिव सूट का किराया 30,000 रुपए है।

होटल में 162 कमरे हैं, जिसमें एग्जीक्यूटिव सूट का किराया 30,000 रुपए है।

परिवार के करीबी सूत्रों की मानें तो मेहमानों की खातिरदारी में कोई कमी न रहे, इसके लिए होटल के खास ‘प्लेटिनम’ पैकेज का चुनाव किया गया है। प्लेटिनम मिक्स डिनर होटल का सबसे भव्य पैकेज है, जिसमें एक प्लेट की कीमत टैक्स मिलाकर 5000 रुपए से ज्यादा है।

इसमें मेहमानों को 52 शानदार डिशेस के साथ-साथ लाइव कुकिंग स्टेशन की सुविधा भी मिलेगी। इस पैकेज में 8 वेलकम ड्रिंक्स, 2 लाइव कुकिंग स्टेशन, 1 वेज बिरयानी और 3 प्रीमियम आइसक्रीम सहित कुल 52 डिशेस शामिल की गई हैं।

होटल की ओर से 200ml की ब्रांडेड पानी की बोतलें सर्व की जाएंगी, जिसमें हिमालया या वेदिका जैसे प्रीमियम ब्रांड रखे गए हैं।

08:25 AM17 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

होटल के ‘लेबर्नम लॉन’ में सजेगी महफिल

इस ग्रैंड रिसेप्शन के लिए होटल के सबसे बड़े और शानदार वेन्यू का इस्तेमाल किया गया है। लेबर्नम लॉन होटल का सबसे बड़ा खुला हिस्सा है। वहीं, VVIP मेहमानों के रुकने के लिए ‘द सेंट्रम’ में एग्जीक्यूटिव सूइट बुक किए गए हैं, जिसका एक दिन का किराया 30,000 रुपए है।

जबकि रिश्तेदार और परिवार के लोगों के लिए डीलक्स और प्रीमियम रूम बुक हैं। इनका किराया करीब 16,000 रुपए है। होटल के सेंट्रम विला को बड़े सितारों और राजनेताओं के लिए बुक किया गया है, जिसका किराया 45,000 रुपए है।

08:23 AM17 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

लखनऊ के होटल ‘द सेंट्रम’ में रिसेप्शन, उसके बारे में जानिए…

लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी में स्थित ‘द सेंट्रम होटल’ पिछले कुछ वर्षों में शहर का सबसे चर्चित वेडिंग और इवेंट डेस्टिनेशन बन गया है। करीब छह एकड़ में फैली इस प्रॉपर्टी में बड़े-बड़े लॉन, ग्रैंड बॉलरूम और हाई-एंड बैंक्वेट स्पेस हैं, जहां एक साथ हजारों मेहमानों के कार्यक्रम आयोजित किए जा सकते हैं।

होटल के विशाल लैबर्नम लॉन में लगभग 2500 लोगों के कार्यक्रम आयोजित किए जा सकते हैं, जबकि इसके इनडोर बॉलरूम भी बड़े कॉर्पोरेट और सेलिब्रिटी इवेंट्स के लिए डिजाइन किए गए हैं। यहां कई लग्जरी सुइट, प्राइवेट विला और इंटरनेशनल स्टैंडर्ड की हॉस्पिटैलिटी सुविधाएं मौजूद हैं।

08:21 AM17 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

मसूरी में कुलदीप यादव की बारात में थिरके कैफ-चहल-तिलक

कुलदीप यादव ने 14 मार्च को अपनी बचपन की दोस्त वंशिका सिंह के साथ शादी के बंधन में बंधकर नई जिंदगी की शुरुआत की। मसूरी स्थित आईटीसी सेवॉय होटल में आयोजित शाही समारोह में दोनों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ सात फेरे लिए। (पूरी खबर पढ़िए)

08:18 AM17 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

14 मार्च को कुलदीप-वंशिका ने मसूरी में सात फेरे लिए; दो दिन तक चली थीं रस्में

कुलदीप यादव ने 14 मार्च को अपनी बचपन की दोस्त वंशिका सिंह के साथ शादी के बंधन में बंधकर नई जिंदगी की शुरुआत की। मसूरी स्थित आईटीसी सेवॉय होटल में आयोजित शाही समारोह में दोनों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ सात फेरे लिए। (पूरी खबर पढ़िए)

खबरें और भी हैं…



Source link