खंडवा से महाराष्ट्र के लिए भैंसों की तस्करी, दो गिरफ्तार: पंधाना में आयशर वाहन सहित 14 भैंसें मुक्त कराए; ठूंस-ठूंस कर भरे थे – Khandwa News

खंडवा से महाराष्ट्र के लिए भैंसों की तस्करी, दो गिरफ्तार:  पंधाना में आयशर वाहन सहित 14 भैंसें मुक्त कराए; ठूंस-ठूंस कर भरे थे – Khandwa News




खंडवा जिले में अवैध गोवंश परिवहन को लेकर पुलिस की सख्ती लगातार जारी है। पंधाना पुलिस ने मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक आयशर वाहन से 14 भैंसों को मुक्त कराया। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर वाहन भी जब्त किया है। पंधाना टीआई दीलिप देवड़ा के मुताबिक, पुलिस को आज (मंगलवार) देर शाम को सूचना मिली थी कि एक आयशर वाहन (क्रमांक MP12ZF9855) में भैंसों को क्रूरता पूर्वक ठूंसकर महाराष्ट्र की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने पंधाना-रुस्तमपुर रोड पर घेराबंदी कर वाहन को रोका। चेकिंग के दौरान वाहन में कुल 14 भैंसें ठूंस-ठूंसकर भरी हुई पाई गईं। पुलिस ने तत्काल पशुओं को मुक्त कर वाहन जब्त कर लिया। जब्त भैंसों की कीमत करीब 60 हजार रुपए बताई गई है। आरोपी इमलीपुरा और खानशाहवली के
मौके से पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें जाहिद (32), निवासी खानशावली और सद्दाम (30), निवासी इमलीपुरा शामिल हैं। दोनों के खिलाफ पंधाना पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध पशु परिवहन के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।



Source link