गुना पुलिस ने पकड़े ऑटो और बाइक चोर: मैरिज गार्डन के बाहर से चुराई थी ऑटो; पीएम आवास कॉलोनी से चोरी की गई थी बाइक – Guna News

गुना पुलिस ने पकड़े ऑटो और बाइक चोर:  मैरिज गार्डन के बाहर से चुराई थी ऑटो; पीएम आवास कॉलोनी से चोरी की गई थी बाइक – Guna News




गुना शहर के कैंट इलाके से चोरी हुए ऑटो और एक बाइक को पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस ने चोरी करने वाले आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से चोरी गया ऑटो और बाइक को भी जप्त कर लिया गया है। कैंट पुलिस ने बताया कि सोमवार को विनोद पुत्र बाबूलाल प्रजापति निवासी विवेक कालोनी द्वारा थाने पर शिकायत दर्ज कराई गई थी। उन्होंने बताया था कि 25 फरवरी की रात में पंचमुखी मंदिर के पास फलेशु गार्डन के सामने खडी उसकी ऑटो क्रमांक MP08 R 2982 को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है। इसी तरह 13 मार्च को योगेन्द्र सिंह पुत्र राजेन्द्र सिंह खींची निवासी पीएम आवास कालोनी कैंट के द्वारा अपनी बजाज पल्सर मोटर सायकिल क्रमांक MP08 ZA 9642 के 10-11 मार्च की रात में अपने घर के बाहर से चोरी होने की रिपोर्ट कैंट थाने पर दर्ज कराई गई थी। दोनों ही मामलों में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। कैंट पुलिस ने बताया कि SP अंकित सोनी के मार्गदर्शन और CSP प्रियंका मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस की टीम दोनों मामलों के खुलासे में लग गई। इसी क्रम में ऑटो चोरी आरोपियों के संबंध में मुखबिर की सूचना पर पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए चंद घंटों के भीतर ही प्रकरण में दोनों आरोपियों नीरज पुत्र तुलसीराम कोरी उम्र 34 साल और राजेश उर्फ पप्पू पुत्र कन्हैयालाल सहरिया उम्र 29 साल निवासी मातापुरा, थाना कैंट को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ पर जिनके द्वारा ऑटो चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस द्वारा उनके कब्जे से प्रकरण में चोरी गई ऑटो, एक स्टेपनी एवं एक जैक कुल कीमती करीबन 85 हजार रुपये का माल जप्त किया गया है। इसी तरह बाइक चोरी के मामले में पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपी सतपाल उर्फ नारायण पुत्र धनपाल पारदी उम्र 19 साल निवासी हड्डीमील थाना कोतवाली को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके कब्जे से प्रकरण में चोरी हुई बजाज पल्सर मोटर साइकिल बरामद की गई।



Source link