दाऊदी बोहरा समाज द्वारा देशभर के साथ बुरहानपुर में भी 19 मार्च (गुरुवार) को ईद उल फित्र मनाई जाएगी, जिसके लिए शहर की कुल 16 मस्जिदों में सुबह 7 बजे से विशेष नमाज अदा करने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दाऊदी बोहरा जमात पीआरओ कमेटी के को-आर्डिनेटर तफज्जुल हुसैन मुलायमवाला ने बताया कि स्थानीय नजमी मस्जिद, दाऊदपुरा में सुबह 7 बजे से नमाज होगी। यह नमाज शहर आमिल शेख हैदर जमाली की अध्यक्षता में ईद के खुतबे के साथ अदा की जाएगी। 16 मस्जिदों में एकत्रित होंगे समाजजन शहर की कुल 16 मस्जिदों में समाजजन सुबह एकत्रित होकर एक साथ ईद उल फित्र की नमाज अदा करेंगे। नजमी मस्जिद में शहर आमिल शेख हैदर जमाली समाजजनों को विशेष नमाज अदा कराएंगे। वहीं, लोधीपुरा स्थित मोहम्मदी मरकज मस्जिद में आमिल शेख मुर्तजा साहब द्वारा नमाज अदा कराई जाएगी। अंजुमन जकवी जमात ने पूरी की तैयारियां अंजुमन जकवी जमात दाऊदी बोहरा समाज द्वारा ईद उल फित्र की नमाज के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शहर आमिल शेख हैदर भाई जमाली और नायब शहर आमिल शेख युसूफ जमाली की देखरेख में ये तैयारियां संपन्न हुई हैं। हकीमी मस्जिद में भी व्यवस्थाएं पूरी दरगाह ए हकीमी परिसर में स्थित हकीमी मस्जिद में भी ईद की नमाज के लिए सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। यहां दरगाह प्रबंधक शेख शब्बीर साहब और उपप्रबंधक शेख मुस्तुफा भाई उज्जैनी की देखरेख में तैयारियां की गई हैं।
Source link