नर्मदापुरम के सिवनी मालवा के ग्राम चंदपुरा में मंगलवार को प्रतिबंध के बावजूद गेहूं की नरवाई में आग लगाने का मामला सामने आया। आसपास के किसानों ने आग लगने के बाद दमकल को बुलाया, जिससे आग पर काबू पाया जा सका। किसान आसपास नहीं होते तो पास के खेतों में खड़ी गेहूं की फसल जल जाती। इसके बाद पड़ोसी किसानों ने दोपहर में नरवाई जलाने वाले किसान मोरसिंह कुशवाह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। नरवाई जलाने के केस में एफआईआर की जिले में पहली कार्रवाई है। मामले में शिवपुर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया और कोर्ट ने उसे जेल भेजने के आदेश दे दिए। पुलिस के मुताबिक फरियादी शिवकुमार यादव निवासी शिवपुर है। उसने बताया कि मेरा खेत भिलाडिया चन्द्रपुरा रोड पर है। बाजू में केशव यादव, जितेंद्र यादव के खेत लगे है। जिसमें गेहूं की फसल सूखकर खड़ी है। बाजू में ही मोर सिंह कुशवाह का खेत लगा है, मोर सिंह ने अपने खेत के गेहूं की फसल पूर्व में ही काट चुका है। मंगलवार सुबह सुबह करीब 9 बजे शिवकुमार, पड़ोस के खेत वाले केशव यादव, जितेंद्र यादव, राधेश्याम यादव, शेखर यादव भी खेत पर थे। तभी मोर सिंह कुशवाह अपने खेत पर आया और खेत नरवाई में आग लगा दी। आग न बुझाते तो बड़ा नुकसान होता
पड़ोसी खेत के किसान केशव यादव, जितेंद्र यादव, राधेश्याम यादव, शेखर यादव तत्काल सभी दौड़े और उसके खेत की नरवाई की आग बुझाने लगे तो मोरसिंह कुशवाह उल्टा गालियां देने लगा, बोला कि मेरे खेत की नरवाई है, मैं तो जलाउंगा। बीच में आओगे तो जान से खत्म कर दूंगा। हम लोगों ने फायर टेंकर को बुलाकर उसकी मदद से आग पर काबू पाया। अगर नरवाई में लगी आग नहीं बुझती तो आस पास के सभी खेत जल सकते थे जिससे बड़ा नुकसान होता। दोपहर में उसने शिवपुर थाने पहुंचकर शिकायत की। थाना प्रभारी विवेक यादव ने बताया मोर सिंह कुशवाह द्वारा जान बूझकर स्वयं के खेत की नरवाई जलाई। रोकने पर किसानों से झगड़ा भी किया। नरवाई जलाना प्रतिबंध है। बावजूद उसने नरवाई में आग लगाई। आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 296(b), 351(3), 280, 287, 326 क, 223 ख का केस दर्ज किया। गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया है।
Source link