नवरात्रि पर तोहफा; कटनी-सतना उतरने का झंझट खत्म! मैहर में रुकेंगी 30 लंबी दूरी की ट्रेन

नवरात्रि पर तोहफा; कटनी-सतना उतरने का झंझट खत्म! मैहर में रुकेंगी 30 लंबी दूरी की ट्रेन


Last Updated:

Maihar Trains Stoppage News: इस बार चैत्र नवरात्रि पर मैहर आने वाले श्रद्धालुओं को दिक्कत नहीं होगी. क्योंकि पश्चिम रेलवे ने 30 ट्रेनों का ठहराव मैहर स्टेशन पर सुनिश्चित किया है. इसका शेड्यूल जारी कर दिया गया है. सबसे खास बात ये कि ये कि इसमें कुछ लंबी दूरी की ट्रेनें ऐसी हैं, जो अब तक नवरात्रि पर यहां नहीं रुकती थीं, जिससे श्रद्धालुओं को दिक्कत होती थी. जानें सब…

Maihar Trains Stoppage News: चैत्र नवरात्रि के दौरान मैहर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ना तय है. लेकिन, इस बार रेलवे ने बढ़ती भीड़ के दबाव को देखते हुए बड़ी तैयारी की है. पश्चिम मध्य रेलवे ने 19 मार्च से 1 अप्रैल 2026 तक मैहर स्टेशन पर 15 जोड़ी ट्रेनों को 5 मिनट का अस्थायी ठहराव देने का फैसला किया है.

दरअसल, हर साल चैत्र नवरात्रि में मैहर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को सबसे ज्यादा परेशानी ट्रेनों के ठहराव को लेकर होती है. कई बड़ी ट्रेनें यहां रुकती नहीं थीं, जिससे यात्रियों को सतना या कटनी उतरकर दूसरे साधनों से मैहर पहुंचना पड़ता था. इसी परेशानी को कम करने के लिए रेलवे ने इस बार लंबी दूरी की ट्रेनों को अस्थायी स्टॉप देने का निर्णय लिया है.

इन ट्रेनों का होगा अस्थाई ठहराव

  1. लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस (11055) रात 03:15 से 03:20 बजे 18 से 30 मार्च तक रुकेगी, जबकि गोरखपुर-एलटीटी (11056) शाम 20:25 से 20:30 बजे 20 मार्च से 1 अप्रैल तक ठहरेगी.
  2. लोकमान्य तिलक टर्मिनस-छपरा (11059) रात 03:15 से 03:20 बजे 19 से 31 मार्च तक और छपरा-एलटीटी (11060) शाम 20:25 से 20:30 बजे 19 से 30 मार्च तक रुकेगी.
  3. चेन्नई-छपरा (12669) रात 20:50 से 20:55 बजे 21 से 30 मार्च तक, जबकि छपरा-चेन्नई (12670) सुबह 07:25 से 07:30 बजे 18 से 30 मार्च तक ठहरेगी.
  4. वलसाड-मुजफ्फरपुर (19051) दोपहर 15:05 से 15:10 बजे 21 से 28 मार्च तक और मुजफ्फरपुर-वलसाड (19052) दोपहर 11:40 से 11:45 बजे 23 से 30 मार्च तक रुकेगी.
  5. कोल्हापुर-धनबाद (11045) शाम 17:20 से 17:25 बजे 20 से 27 मार्च तक और धनबाद-कोल्हापुर (11046) रात 22:25 से 22:30 बजे 23 से 30 मार्च तक ठहरेगी.
  6. एलएलटी-रक्सौल (15268) सुबह 10:40 से 10:45 बजे 23 से 30 मार्च तक, जबकि रक्सौल-एलएलटी (15267) दोपहर 11:25 से 11:30 बजे 21 से 28 मार्च तक रुकेगी.
  7. दुर्ग-नवतनवा (18201) सुबह 05:35 से 05:40 बजे 18 से 28 मार्च तक और नवतनवा-दुर्ग (18202) रात 01:55 से 02:00 बजे 20 से 29 मार्च तक ठहरेगी.
  8. पुणे-गोरखपुर (11037) दोपहर 11:05 से 11:10 बजे 19 से 26 मार्च तक और गोरखपुर-पुणे (11038) सुबह 04:20 से 04:25 बजे 21 से 28 मार्च तक रुकेगी.
  9. पूर्णा-पटना (17610) सुबह 10:40 से 10:45 बजे 19 से 26 मार्च तक और पटना-पूर्णा (17609) शाम 17:15 से 17:20 बजे 21 से 28 मार्च तक ठहरेगी.
  10. एलटीटी-अयोध्या कैंट (22103) सुबह 06:45 से 06:50 बजे 23 से 30 मार्च तक और अयोध्या-एलटीटी (22104) सुबह 08:50 से 08:55 बजे 24 से 31 मार्च तक रुकेगी.
  11. एलटीटी-रांची (18610) सुबह 10:40 से 10:45 बजे 20 से 27 मार्च तक और रांची-एलटीटी (18609) दोपहर 13:40 से 13:45 बजे 18 से 25 मार्च तक ठहरेगी.
  12. बांद्रा-पटना (22971) दोपहर 15:05 से 15:10 बजे 23 से 30 मार्च तक और पटना-बांद्रा (22972) सुबह 08:15 से 08:20 बजे 18 से 30 मार्च तक रुकेगी.
  13. पुणे-बनारस (22131) दोपहर 11:05 से 11:10 बजे 23 से 30 मार्च तक और बनारस-पुणे (22132) दोपहर 11:25 से 11:30 बजे 25 मार्च से 1 अप्रैल तक रुकेगी.
  14. एलटीटी-गुवाहाटी (15647) रात 01:00 से 01:05 बजे 20 से 27 मार्च तक और गुवाहाटी-एलटीटी (15648) रात 23:15 से 23:20 बजे 24 से 31 मार्च तक ठहरेगी.
  15. सूरत-छपरा (19045) रात 02:00 से 02:05 बजे 18 से 30 मार्च तक और छपरा-सूरत (19046) रात 22:40 से 22:45 बजे 20 मार्च से 1 अप्रैल तक मैहर में रुकेगी.

About the Author

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें



Source link