बुरहानपुर में 5 घंटे बिजली कटौती: आज सुबह 11 से शाम 4 बजे तक कई इलाकों में पावर कट; ट्रांसफार्मर बदलने का होगा काम – Burhanpur (MP) News

बुरहानपुर में 5 घंटे बिजली कटौती:  आज सुबह 11 से शाम 4 बजे तक कई इलाकों में पावर कट; ट्रांसफार्मर बदलने का होगा काम – Burhanpur (MP) News




बुरहानपुर में 33/11 केवी ओपीएच उपकेंद्र पर पावर ट्रांसफार्मर बदलने के कार्य के चलते मंगलवार, 17 मार्च को शहर के कई इलाकों में सुबह 11 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली कंपनी के सहायक यंत्री (एचटी मेंटेनेंस) रोहित भारती ने बताया कि 11 केवी अन्नपूर्णा फीडर से संबंधित क्षेत्रों में सुबह 11 बजे से दोपहर 4 बजे तक बिजली बंद रहेगी। इन क्षेत्रों में अन्नपूर्णा प्रोसेस, हमीदपुरा, अंसार नगर, ताजनगर, मुर्गी फार्म, हमीदपुरा होटल वाली डी.पी. और सूरत वाली डी.पी. के आसपास के इलाके शामिल हैं। इन फीडरों पर आधा-आधा घंटे की कटौती इसी प्रकार, 11 केवी हमीदपुरा द्वितीय फीडर, 11 केवी लक्ष्मी नगर फीडर, 11 केवी इंदिरा कॉलोनी फीडर और 11 केवी सूर्यम फीडर से जुड़े क्षेत्रों में भी बिजली प्रभावित होगी। इन फीडरों से संबंधित इलाकों में सुबह 11 बजे से 11:30 बजे तक और दोपहर 3:30 बजे से 4 बजे तक विद्युत प्रदाय बंद रहेगा। इन इलाकों पर पड़ेगा असर प्रभावित क्षेत्रों में सलामत नगर, बाड़ा बुजुर्ग, पापा इलेक्ट्रिकल्स, होटल श्रीमाया, सैफी मार्बल, सांई सिद्धि हॉस्पिटल और बैंक कॉलोनी शामिल हैं। इसके अलावा नई पुरानी इंदिरा कॉलोनी, गोविंदजीवाला ऑडिटोरियम, ईदगाह जिनिंग फैक्ट्री, सर्वोदय नगर, गुरुसिख नगर और ज्योति नगर में भी कटौती होगी। गुरुदत्त नगर, महाराणा प्रताप नगर, नवकार नगर, कौस्तुभ धाम, गायत्री नगर और अर्वाचीन स्कूल के आसपास के क्षेत्रों में भी इसका असर रहेगा। कटौती के समय में हो सकता है बदलाव विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं को सूचित किया है कि कार्य की आवश्यकतानुसार बिजली कटौती के निर्धारित समय में बदलाव भी किया जा सकता है।



Source link