सिंगरौली में महिला से मारपीट का VIDEO: पीड़िता बोली- सरकारी जमीन विवाद में पूर्व सरपंच समेत दो लोगों पर आरोप – Singrauli News

सिंगरौली में महिला से मारपीट का VIDEO:  पीड़िता बोली- सरकारी जमीन विवाद में पूर्व सरपंच समेत दो लोगों पर आरोप – Singrauli News




सिंगरौली जिले के जियावान थाना क्षेत्र में कुछ लोग एक महिला को पीटते नजर आ रहे हैं। यह पूरा विवाद सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर बताया जा रहा है। वीडियो 6 मार्च का बताया जा रहा है। पीड़ित महिला उमा देवी सोनी का आरोप है कि पूर्व सरपंच (नौडिया आबाद) और आरएसएस के एक प्रदेश पदाधिकारी के भाई भगवान दास गुप्ता ने उनके साथ मारपीट की है। पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल पीड़ित महिला का कहना है कि उन्होंने घटना वाले दिन यानी 6 मार्च को ही जियावान थाने में शिकायत की थी। उनका आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कदम उठाती, तो उनके साथ यह बदसलूकी नहीं होती। महिला के मुताबिक, रसूख के चलते अब तक पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस एक्शन नहीं लिया है। वीडियो के आधार पर जांच शुरू मामला बढ़ने पर देवसर एसडीओपी गायत्री मिश्रा ने बताया कि मारपीट का वीडियो उनके संज्ञान में मंगलवार को ही आया है। उन्होंने जियावान थाना प्रभारी डॉक्टर ज्ञानेंद्र सिंह को वीडियो की बारीकी से जांच करने और विवाद की असली वजह पता करने के निर्देश दिए हैं। एसडीओपी ने आश्वासन दिया है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस गांव के लोगों से भी पूछताछ कर रही है।



Source link