सीहोर में भूतड़ी अमावस्या पर आंवली घाट पर कड़ी सुरक्षा: सुरक्षा के लिए पुलिस का विशेष प्लान; यातायात, पार्किंग और घाटों पर रखी जा रही नजर – Sehore News

सीहोर में भूतड़ी अमावस्या पर आंवली घाट पर कड़ी सुरक्षा:  सुरक्षा के लिए पुलिस का विशेष प्लान; यातायात, पार्किंग और घाटों पर रखी जा रही नजर – Sehore News




सीहोर में भूतड़ी अमावस्या के अवसर पर आंवली घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। यहां बाहरी पुलिस बल, स्थानीय पुलिस, होमगार्ड, विशेष सशस्त्र बल और ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों को तैनात किया गया है। नदी घाटों पर विशेष रूप से SDRF की टीम भी मुस्तैद है। पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनीता रावत ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी बलों को ब्रीफ किया। उन्होंने आंवली घाट पर व्यवस्था, यातायात, पार्किंग और मार्ग प्रबंधन को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए। महिला-बच्चों की सुरक्षा पर विशेष फोकस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने घाटों पर तैनात बल को महिला और बच्चों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। साथ ही फिक्स पिकेट्स और घाटों पर तैनात जवानों को अपने क्षेत्र में सतत निगरानी रखने को कहा गया। सभी जवानों को ड्यूटी गंभीरता से निभाने और नदी घाटों पर लगातार मोबाइल पेट्रोलिंग करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके। ड्यूटी प्वाइंट्स पर तैनात किया गया बल निर्देशों के बाद सभी बलों को उनके ड्यूटी प्वाइंट्स और घाटों पर तैनात कर दिया गया। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मार्ग और पार्किंग व्यवस्था हेतु बैनर और संकेतक भी लगाए गए हैं। इस दौरान एसडीओपी बुधनी रवि शर्मा, एसडीओपी सीहोर पूजा शर्मा, रक्षित निरीक्षक उपेंद्र यादव और यातायात प्रभारी सहित अन्य अधिकारी व पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा।



Source link