19 KM माइलेज, वेंटिलेटेड सीट्स और सनरूफ! मार्केट में शान से बिक रही ये SUV

19 KM माइलेज, वेंटिलेटेड सीट्स और सनरूफ! मार्केट में शान से बिक रही ये SUV


Skoda और Volkswagen साथ मिलकर इंडियन मार्केट में काम करते हैं. हालांकि, दोनों की सेल्स रिपोर्ट में अलग-अलग आंकड़े सामने आए हैं. पिछले महीने की बात करें, तो एक ओर स्कोडा की मांग बढ़ी है. वहीं, फोक्सवैगन की सेल में कमी देखने को मिली है. फरवरी 2026 में SKoda ने सालाना स्तर पर 14 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 6,361 यूनिट सेल की हैं.

वहीं, VW ने फरवरी 2025 में सालाना स्तर पर आई 15 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,639 यूनिट सेल का आंकड़ा हासिल किया है. पिछले महीने Skoda Kylaq दोनों ही कंपनियों के लिए सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही. इसके अलावा, Slavia और Kodiaq की मांग बढ़ी है. वहीं, फेसलिफ्ट के इंतजार की वजह से कुशाक की सेल एकदम से कम हो गई है. आइए, मॉडल वाइस सेल्स रिपोर्ट पर नजर डालते हैं.

Skoda Kylaq

लिस्ट में पहले नंबर पर स्कोडा काइलैक है. पिछले महीने इस छोटी SUV को कुल 4,532 नए ग्राहक मिले. ये आंकड़ा फरवरी 2025 में बिकी इसकी कुल 3,636 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 25 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी को दर्शाता है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹7.59 लाख से शुरू होकर ₹12.99 लाख तक जाती है.

काइलैक का मॉडर्न-सॉलिड डिज़ाइन बोल्ड ग्रिल, स्लिम LED हेडलाइट्स और स्पोर्टी लुक के साथ आकर्षक है. इंटीरियर प्रीमियम और स्पेसियस (446L बूट) है जिसमें 10-इंच टचस्क्रीन, वेंटिलेटेड सीट्स और सनरूफ जैसे फीचर्स हैं. सेफ्टी में 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड, 5-स्टार भारत NCAP रेटिंग शामिल है. 1.0L TSI टर्बो-पेट्रोल इंजन (114 bhp, 178 Nm) के साथ ये 6-स्पीड MT/AT ऑप्शन में मौजूद है. ARAI माइलेज 19.68 kmpl तक है.

Skoda Slavia

सेल के मामले में दूसरे नंबर पर स्लाविया है. पिछले महीने इसकी कुल 1,674 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा फरवरी 2025 में सेल की गईं इसकी कुल 901 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 86 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.

VW Virtus

सूची में तीसरे नंबर पर वर्टस है. फरवरी 2026 में इस सेडान को 1,804 लोगों ने खरीदा. ये आंकड़ा फरवरी 2025 में बिकी इसकी कुल 1,837 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 2 प्रतिशत की गिरावट को दर्शाता है.

VW Taigun

सेल घटने के बावजूद भी टाइगुन चौथे स्थान पर पहुंच गई है. पिछले महीने इसकी कुल 698 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा फरवरी 2025 में सेल की गईं कुल 1,271 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 45 प्रतिशत की गिरावट को दर्शाता है.

Skoda Kodiaq

बिक्री बढ़ने के बाद कोडियक ने दोनों कंपनियों की टॉप-5 कारों वाली लिस्ट में अपना नाम दर्ज करा लिया है. पिछले महीने इसकी कुल 146 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा फरवरी 2025 में सेल की गईं कुल 10 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 1360 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.

ऊपर बताई गई दोनों कंपनियों की टॉप-5 कारों के अलावा पिछले महीने Tayron की 113 यूनिट, Tiguan की 23 यूनिट, Kushaq की 9 यूनिट और Golf GTI की मात्र 1 यूनिट बिकी है. इसके अलावा, Skoda Superb और Octavia को पिछले महीने कोई ग्राहक नहीं मिला है.



Source link