LIVE : लखनऊ में कुलदीप यादव की रिसेप्शन पार्टी शुरू, योगी-अखिलेश दोनों पहुंचे

LIVE : लखनऊ में कुलदीप यादव की रिसेप्शन पार्टी शुरू, योगी-अखिलेश दोनों पहुंचे


Last Updated:

Kuldeep Yadav Reception Live Update : भारतीय क्रिकेटर कुलदीप यादव का लखनऊ में ग्रैंड रिसेप्शन शुरू हो गया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी पहुंच चुके हैं. सुरक्षा के कड़े पहरे बैठाए गए हैं. सुशांत गोल्फ सिटी के फाइव स्टार होटल ‘द सेंट्रम’ में आयोजित इस कार्यक्रम में कई वीवीआईपी मेहमान पहुंचे हैं. पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं. अखिलेश यादव भी आ चुके हैं. सुरक्षा कारणों से समारोह में केवल निमंत्रण पत्र के आधार पर ही प्रवेश दिया जा रहा है. शिखर धवन, रवीन्द्र जडेजा, गौतम गंभीर और यशस्वी जयसवाल लखनऊ पहुंच चुके हैं.

Zoom

उत्तराखंड के मसूरी में कुलदीप ने अपनी बचपन की दोस्त वंशिका चड्ढा के साथ सात फेरे लिए थे.

लखनऊ. भारतीय क्रिकेटर कुलदीप यादव के लखनऊ में ग्रैंड रिसेप्शन शुरू हो चुका है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी पहुंच चुके हैं. सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. सुशांत गोल्फ सिटी स्थित फाइव स्टार होटल ‘द सेंट्रम’ में आयोजित इस कार्यक्रम में कई वीवीआईपी मेहमानों को देखते हुए पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं. सूत्रों के मुताबिक, समारोह में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई बड़े राजनेता और खेल जगत के लोगों को आमंत्रित किया गया है. होटल परिसर और उसके आसपास सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है.

Kuldeep Yadav Reception Live : यहां आना गर्व की अनुभूति…बोले राजीव शुक्ला
आईपीएल के पूर्व अध्यक्ष राजीव शुक्ला कुलदीप यादव के रिसेप्शन में पहुंच गए हैं. यहां उन्होंने कहा कि कुलदीप यादव सिर्फ उत्तर प्रदेश के नहीं बल्कि विश्वस्तरीय क्रिकेटर हैं. आज उनके रिसेप्शन में शामिल होना गर्व की अनुभूति दे रहा है. उनके वैवाहिक जीवन के लिए हम शुभकामनाएं प्रेषित करते हैं और चाहते हैं कि वह अपने करियर में और ऊंचाई छुएं.

Kuldeep Reception : अखिलेश यादव भी पहुंचे
कुलदीप यादव के रिसेप्शन में अखिलेश यादव भी पहुंचे गए हैं.

Kuldeep Yadav Reception News : ट्रेडिशनल लुक में नजर आए दोनों

कुलदीप यादव का रिसेप्शन शुरू हो गया है. रोल्स रॉयस विंटेज कार में कुलदीप और वंशिका होटल पहुंचे. 1960 मॉडल की रोल्स रॉयस कार दिल्ली से मंगवाई गई. कुलदीप और वंशिका ट्रेडिशनल लुक में नजर आए. कुलदीप ने ब्लैक कलर का बंद गला सूट पहना, वंशिका ने क्रीम कलर की स्टोन वाली साड़ी पहनी दिखीं. होटल द सेंट्रम में रिसेप्शन का आयोजन किया जा रहा है.

Kuldeep Yadav Reception News : पहुंचा बम स्क्वॉड
होटल के बाहर और आसपास के इलाके में पुलिस बल की तैनाती की गई है. इसके अलावा डॉग स्क्वॉड और बम स्क्वॉड की टीमों ने मौके पर पहुंचकर होटल परिसर और आसपास के क्षेत्र में सघन जांच की. सुरक्षा एजेंसियां कार्यक्रम शुरू होने से पहले पूरे इलाके को चेक कर रही हैं, ताकि किसी भी तरह की सुरक्षा चूक न हो. सुरक्षा कारणों से समारोह में केवल निमंत्रण पत्र के आधार पर ही प्रवेश दिया जा रहा है. होटल के गेट पर कड़ी जांच के बाद ही मेहमानों को अंदर जाने की अनुमति मिल रही है. लखनऊ में आयोजित इस रिसेप्शन में खेल, राजनीति और उद्योग जगत की कई बड़ी हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है.

Kuldeep Yadav Reception News : क्या बोले कुलदीप के चाचा
अब तक पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन, ऑलराउंडर रवीन्द्र जडेजा और युवा बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल लखनऊ पहुंच चुके हैं. टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर भी कार्यक्रम में पहुचे हैं. उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य भी कार्यक्रम में मौजूद रह सकते हैं. कुलदीप यादव के चाचा जनार्दन सिंह ने बताया कि सतीश महाना भी आने वाले हैं.

About the Author

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें



Source link