मऊगंज जिले के नईगढ़ी स्थित प्रसिद्ध अष्टभुजा धाम माता मंदिर में चैत्र नवरात्रि मेले की तैयारियां जोरों पर हैं। हर साल उमड़ने वाली हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन इस बार सुरक्षा और सुविधाओं पर विशेष ध्यान दे रहा है। मेले के बेहतर प्रबंधन के लिए अपर कलेक्टर पीके पांडे ने मंदिर परिसर का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर स्पष्ट निर्देश दिए कि दर्शन की व्यवस्था पूरी तरह सुचारु और सुरक्षित होनी चाहिए। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए इस बार कतारबद्ध (लाइन) दर्शन प्रणाली लागू की जाएगी। सुरक्षा के लिए 50 से ज्यादा CCTV और कंट्रोल रूम मेला परिसर की चप्पे-चप्पे पर नजर रखने के लिए 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं, जिनकी निगरानी एक मुख्य कंट्रोल रूम से होगी। साथ ही, दुकानों को व्यवस्थित करने के लिए जगह चिह्नित की गई है ताकि रास्ते में कोई रुकावट न आए। श्रद्धालुओं के लिए विशेष सुविधाएं मन्नत पूरी होने पर लेटकर परिक्रमा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खास कारपेट बिछाए जाएंगे। बिजली, साफ-सफाई, शौचालय और ठंडे पेयजल की समुचित व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं। प्रमुख रास्तों पर यातायात को दुरुस्त रखने के लिए अलग से पार्किंग जोन बनाए गए हैं। प्रशासन की अपील ने कही है कि कीमती सामान साथ न लाएं। अपर कलेक्टर ने श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि भीड़भाड़ को देखते हुए सोने-चांदी के जेवरात या ज्यादा कीमती सामान साथ न लाएं। उन्होंने सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए अनुशासन बनाए रखने की अपील की है। इस महत्वपूर्ण बैठक में एसडीएम राजेश मेहता, एसडीओपी सचि पाठक और बीएमओ डॉ. आरके पाठक समेत कई विभागों के अधिकारी और लोग मौजूद रहे।
Source link