इंदौर अग्निकांड में पड़ोसियों ने किया बड़ा खुलासा, बहू सिमरन को लेकर पता चली नई बात

इंदौर अग्निकांड में पड़ोसियों ने किया बड़ा खुलासा, बहू सिमरन को लेकर पता चली नई बात


Last Updated:

इंदौर में हुए अग्निनकांड ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया. परिवार की तरफ से एक साथ 8 लोगों का अंतिम संस्कार कर दिया गया है. अब पड़ोसियों की तरफ से बताया गया है कि पुगलिया परिवार की बहू सिमरन मां बनने वाली थी. वह चार महीने की गर्भवती थी.

Zoom

इंदौर अग्निकांड में पड़ोसियों ने किया बड़ा खुलासा

रिपोर्ट- मिथिलेश गुप्ता

Indore Fire News: इंदौर के बंगाली चौराहे के पास ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार की सुबह पुगलिया परिवार के लिए मौत लेकर आई, जब शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई और धीरे-धीरे किचन में रखे सिलेंडर तक पहुंच गई. इसके बाद डिजिटल दरवाजा खुल नहीं सका और 8 लोग मौत की नींद सो गए. अब भीषण अग्निकांड पर पड़ोसियों ने बड़ा खुलासा किया है.

मां बनने वाली थी पुगलिया परिवार की बहू सिमरन
भीषण अग्निकांड में पुगलिया परिवार की बहू सिमरन सहित 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी. अब पड़ोसी रचना जैन ने बताया सिमरन मां बनने वाली थी और वह चार महीने की गर्भवती थी. पड़ोसियों की तरफ से बताया गया कि आने वाले बच्चे के परिवार को लंबे समय से इंतजार था. मेडिकल रिपोर्ट में इस बात का खुलासा भी हुआ है. इसके अलावा जिन दो बच्चों और उनकी मां की इस हादसे में दर्दनाक मौत हुई है वो परिवार भी कल रात 10 बजे ही पहुंचा था.

शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी आग
परिवार ने इलेक्ट्रिक कार को चर्जिंग पर लगाया था. इसके बाद उसमें शॉर्ट सर्किट की वजह से आग गई और आग किचन में रखे सिलेंडर तक पहुंच गई, जिससे जोरदार ब्लास्ट हो गया. धमाका इतनी जोर का था कि घर का एक हिस्सा ढह गया. परिवार ने जैसे ही आग लगने के बाद बाहर भागने की कोशिश की, तो डिजिटल लॉक नहीं खुले. इसी वजह से वह अंदर फंसे रह गए और 8 लोग जिंदा जल गए.

परिजनों ने किया अंतिम संस्कार
बताया जा रहा है कि पुगलिया परिवार में कोई फंशन था. इसी वजह से कई रिश्तेदार बिहार से आए थे और कई सिलेंडरों को किचन में जमा किया गया था. पड़ोसियों को जैसे ही आग का पता चला, उन्होंने फायर बिग्रेड को फोन किया, लेकिन समय पर दमकल की टीम नहीं पहुंची. बाद में तिलक नगर मुक्तिधाम में परिजनों ने एक साथ 8 लोगों का अंतिम संस्कार कर दिया.



Source link