Last Updated:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंदौर में आग लगने की घटना पर गहरा दुख जताया है. उन्होंने घटना में मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे का भी ऐलान किया है. PMO की तरफ से बताया गया है कि मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपए और घायलों को 50000 रुपए दिए जाएंगे.
इंदौर में आग की घटना पर पीएम मोदी ने जताया दुख
Indore Fire News: मध्य प्रदेश के इंदौर में सुबह करीब तीन से चार बजे के बीच एक घर में भीषण आग गई. इसके बाद चारों तरफ चीख-पुकार मच गई. इस दौरान 8 लोगों को निकलने का मौका नहीं मिल पाया और ये लोग जिंदा जल गए, जिसमें 3 बच्चे भी शामिल रहे. अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंदौर की घटना पर दुख जताया है. उन्होंने हादसे में मारे गए लोगों के लिए आर्थिक सहायता का भी ऐलान किया है.
PM मोदी ने आर्थिक सहायता का किया ऐलान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि मध्य प्रदेश के इंदौर में आग लगने की घटना में हुई जान-माल की हानि से गहरा दुख हुआ है. जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं हैं. मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं. इसके अलावा उन्होंने लिखा है कि प्रधानमंत्री नेशनल रिलीफ फंड (PMNRF) की ओर से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि दी जाएगी. घायलों को 50,000 रुपए दिए जाएंगे.
Deeply pained by the loss of lives in a fire mishap in Indore, Madhya Pradesh. Condolences to those who have lost their loved ones. I pray for the speedy recovery of the injured.
An ex-gratia of Rs. 2 lakh from PMNRF would be given to the next of kin of each deceased. The…