डोडाचूरा तस्करी पर दोषी को 10 साल की जेल: नीमच कोर्ट ने 8 साल बाद सुनाया फैसला, 58 किलोग्राम डोडाचूरा मिला था – Neemuch News

डोडाचूरा तस्करी पर दोषी को 10 साल की जेल:  नीमच कोर्ट ने 8 साल बाद सुनाया फैसला, 58 किलोग्राम डोडाचूरा मिला था – Neemuch News




नीमच की विशेष एनडीपीएस (NDPS) कोर्ट ने डोडाचूरा तस्करी के करीब 8 साल पुराने एक मामले में फैसला सुनाया है। कोर्ट ने आरोपी रामपाल मेघवाल को दोषी पाया और 10 साल की सजा सुनाई। सजा के साथ 1 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया है। यह पूरी घटना 28 मई 2018 की है। पुलिस को मुखबिर से खबर मिली थी कि एक सफेद ओम्नी वैन (RJ-09-UA-4981) में अवैध डोडाचूरा भरकर राजस्थान ले जाया जा रहा है। वैन की पहचान के लिए बताया गया था कि उसके कांच पर ‘ठिकाना बोरिया’ लिखा है और एक मोटरसाइकिल उसकी पायलेटिंग (रास्ता साफ है या नहीं, यह देखना) कर रही है। नाकाबंदी के दौरान पकड़ी गई वैन सूचना मिलते ही पुलिस ने जीरन-कुचड़ोद रोड पर नाकाबंदी की। जब संदिग्ध वैन को रोककर उसकी तलाशी ली गई, तो सीटों के बीच रखे दो कट्टों से 58 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से चित्तौड़गढ़ निवासी 32 वर्षीय रामपाल मेघवाल को गिरफ्तार कर लिया था। कोर्ट का फैसला विशेष न्यायाधीश जितेंद्रकुमार बाजोलिया ने मामले की गंभीरता और पेश किए गए सबूतों के आधार पर रामपाल को दोषी करार दिया। जिला लोक अभियोजक चंचल बाहेती ने इस मामले में मजबूती से पैरवी की। इस केस का मुख्य आरोपी राजेंद्र अभी भी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। फिलहाल, दोषी रामपाल को जेल भेज दिया गया है।



Source link