दुनिया के वो 5 बल्लेबाज…जो वनडे में सबसे ज्यादा बार हुए रन आउट

दुनिया के वो 5 बल्लेबाज…जो वनडे में सबसे ज्यादा बार हुए रन आउट


होमखेलक्रिकेट

दुनिया के वो 5 बल्लेबाज…जो वनडे में सबसे ज्यादा बार हुए रन आउट

Last Updated:

5 batsman most run out in odi: क्रिकेट के मैदान पर बल्लेबाजी का हुनर तो बहुत खिलाड़ियों ने दिखाया, लेकिन 22 गज की पट्टी पर ‘तालमेल’ की जंग में ये दिग्गज अक्सर मात खा गए. रन आउट होना किसी भी बल्लेबाज के लिए सबसे निराशाजनक अंत होता है. इस लिस्ट में पाकिस्तान के दो बड़े दिग्गजों के साथ श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के स्टाइलिश बल्लेबाज भी शामिल हैं. सबसे ज्यादा चौंकाने वाला नाम एक पूर्व भारतीय कप्तान का है, जिनकी फुर्ती के चर्चे तो बहुत थे, लेकिन क्रीज के बीच की दौड़ में वे भी गच्चा खा गए.

Zoom

वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में 5 बल्लेबाज सबसे ज्यादा बार हुए हैं रनआउट.

नई दिल्ली. रन आउट होना किसी भी बल्लेबाज के लिए मानसिक रूप से सबसे ज्यादा थका देने वाला पल होता है. क्योंकि इसमें उसकी बल्लेबाजी तकनीक की नहीं, बल्कि परिस्थितियों और तालमेल की हार होती है. जहां इंजमाम उल हक जैसे खिलाड़ी अपनी फिटनेस और सुस्ती की वजह से आउट हुए, वहीं अकरम और अजहर जैसे खिलाड़ी अधिक जोखिम उठाने के कारण शिकार बने. ये आंकड़े बताते हैं कि क्रिकेट में रन बनाना जितना जरूरी है, 22 गज की पट्टी पर अपनी मौजूदगी को सुरक्षित रखना उससे कहीं ज्यादा अहम है.

जब भी क्रिकेट में रन आउट होने की बात आती है, तो सबसे पहला नाम पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम-उल-हक (Inzmam ul haq) का आता है. इंजमाम अपनी क्लासिक बल्लेबाजी और शांत स्वभाव के लिए जाने जाते थे, लेकिन रन दौड़ने के मामले में वे हमेशा संघर्ष करते दिखे. वे अपने वनडे करियर की 322 पारियों में सबसे अधिक 38 बार रन आउट हुए. इंजमाम के रन आउट होने के किस्से आज भी क्रिकेट की गलियारों में मशहूर हैं. अक्सर देखा जाता था कि वे गेंद को खेलकर दौड़ने का मन बनाते, लेकिन बीच रास्ते में ही रुक जाते या अपने साथी खिलाड़ी को मुश्किल में डाल देते. उनकी इसी सुस्ती और तालमेल की कमी ने उन्हें इस अनचाहे रिकॉर्ड के शिखर पर पहुंचा दिया.

सिलेंडर ढोने वाले के बेटे ने बनाया सपनों का महल…रिंकू सिंह का 3.5 करोड़ी बंगला देख रह जाएंगे हैरान, 5 छक्कों ने बदल दी तकदीर

अकरम 280 पारियों में 38 बार रन आउट का शिकार हुए
हैरानी की बात यह है कि इंजमाम के साथ इस लिस्ट में ज्वॉइंट रूप से नंबर-1 पायदान पर पाकिस्तान के ही महान तेज गेंदबाज और पूर्व कप्तान वसीम अकरम (Wasim Akram) काबिज हैं. अकरम भी अपने करियर में 280 वनडे पारियों में 38 बार रन आउट का शिकार हुए. अकरम अक्सर निचले क्रम में बल्लेबाजी करने आते थे और मैच के अंतिम ओवरों में तेजी से रन बटोरने की कोशिश करते थे. इसी आक्रामकता और हर गेंद पर रन चुराने के प्रयास में वे अक्सर अपनी क्रीज सुरक्षित नहीं रख पाते थे. एक ऑलराउंडर के तौर पर उनकी बल्लेबाजी टीम के लिए जितनी कीमती थी, उनका रन आउट होना टीम के लिए उतना ही बड़ा झटका होता था.

230 पारियों में 37 बार रन आउट होकर पवेलियन लौटे अटापट्टू
श्रीलंका के पूर्व सलामी बल्लेबाज और कप्तान मरवन अटापटू (Marvan Attaptu) अपनी ठोस तकनीक और मैराथन पारियों के लिए मशहूर थे. वे अपने वनडे करियर में 230 पारियों में 37 बार रन आउट होकर पवेलियन लौटे. एक ओपनर के तौर पर अटापटू का काम पारी को बुनना था, लेकिन शायद रनिंग के दौरान तालमेल की कमी या विपक्षी टीम की शानदार फील्डिंग उन्हें बार-बार भारी पड़ी. श्रीलंका के लिए 268 वनडे मैच खेलने वाले इस दिग्गज का इतनी बार रन आउट होना उनके शानदार करियर का एक छोटा सा दाग माना जाता है.

अजहरुद्दीन को मैदान पर चीते जैसी फुर्ती के लिए जाना जाता था
इस पूरी लिस्ट में सबसे चौंकाने वाला नाम पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन (Mohammad Azharuddin) का है. अजहर को उनकी कलाई के जादू (Wristy Shots) और मैदान पर चीते जैसी फुर्ती के लिए जाना जाता था. वे दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फील्डरों में गिने जाते थे, लेकिन बल्लेबाजी के दौरान 308 पारियों में वह 32 बार रन आउट हुए. अजहर की रनिंग काफी तेज थी, लेकिन शायद जोखिम लेने की उनकी आदत या साथी खिलाड़ियों के साथ तालमेल की गड़बड़ी उन्हें इस लिस्ट में ले आई. वे भारत की ओर से वनडे में सबसे ज्यादा बार रन आउट होने वाले खिलाड़ियों में शीर्ष पर हैं. एक कप्तान के तौर पर उनका विकेट गिरना अक्सर भारतीय बल्लेबाजी के पतन का कारण बन जाता था.

32 बार क्रीज तक पहुंचने में नाकाम रहे मार्क वॉ
ऑस्ट्रेलिया के एलिगेंट बल्लेबाज मार्क वॉ (Mark Waugh) भी अजहरुद्दीन के साथ संयुक्त रूप से इस लिस्ट का हिस्सा हैं. मार्क वॉ अपनी स्टाइलिश बल्लेबाजी और स्लिप में शानदार फील्डिंग के लिए मशहूर थे, लेकिन वे भी 236 पारियों में 32 बार क्रीज तक पहुंचने में नाकाम रहे. स्टीव वॉ के भाई और कंगारू टीम के इस महत्वपूर्ण स्तंभ का रन आउट होना अक्सर ऑस्ट्रेलियाई पारी की लय बिगाड़ देता था.

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें



Source link