निवाड़ी के वार्ड 7 में दूषित पानी की आपूर्ति: पाइपलाइन लीकेज से घरों में पहुंच रहा गंदा पानी; लोग बोले- इससे इंदौर जैसी त्रासदी का खतरा – Niwari News

निवाड़ी के वार्ड 7 में दूषित पानी की आपूर्ति:  पाइपलाइन लीकेज से घरों में पहुंच रहा गंदा पानी; लोग बोले- इससे इंदौर जैसी त्रासदी का खतरा – Niwari News




निवाड़ी के घटिया क्षेत्र में नगर परिषद की लापरवाही के कारण स्थानीय निवासी दूषित पेयजल पीने को मजबूर हैं। पेयजल पाइपलाइन में लीकेज और अधूरी पड़ी नाली के कारण गंदा पानी घरों तक पहुंच रहा है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय लोगों ने इंदौर में हुई दूषित पानी की त्रासदी जैसी घटना की पुनरावृत्ति होने का डर जताया है। पाइपलाइन लीकेज और अधूरी नाली बनी मुसीबत वार्ड नंबर 7 में जल आपूर्ति की पाइपलाइन कई जगह से क्षतिग्रस्त है। इसके साथ ही क्षेत्र में नाली का निर्माण कार्य भी लंबे समय से अधूरा पड़ा है। इन दोनों समस्याओं के चलते नाली का गंदा पानी लीकेज के माध्यम से सीधे पीने के पानी की लाइन में मिल रहा है। नागरिकों का आरोप है कि बार-बार शिकायत के बावजूद नगर परिषद ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया है। मुख्यमंत्री के निर्देशों की अनदेखी का आरोप इंदौर में दूषित पानी से हुई मौतों के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश भर में जल आपूर्ति व्यवस्था की जांच के सख्त निर्देश दिए थे। निवाड़ी में सामने आई यह स्थिति प्रशासनिक लापरवाही को उजागर करती है। स्थानीय लोगों ने अब निवाड़ी कलेक्टर से मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर पाइपलाइन की मरम्मत और नाली निर्माण पूर्ण कराने की मांग की है। सीएमओ बोले- जल्द शुरू होगा कार्य इस समस्या के संबंध में नगर परिषद सीएमओ अरविंद तिवारी ने सफाई दी है। उन्होंने बताया कि ठेकेदार द्वारा मजदूरों की व्यवस्था की जा रही है और जल्द ही अधूरी नाली का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। साथ ही, उन्होंने पाइपलाइन के लीकेज को भी शीघ्र दुरुस्त कराने का भरोसा दिलाया है।



Source link