रीवा सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पुलिस टीम पर हमला करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों में एक पूर्व पटवारी भी शामिल है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने रातों-रात कार्रवाई करते हुए सभी को पकड़ लिया। बता दे कि मंगलवार देर रात रेलवे ओवरब्रिज के पास कुछ लोग शराब के नशे में हंगामा कर रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने उन्हें हटाने का प्रयास किया। थाना प्रभारी विजय सिंह बघेल के अनुसार, इसी दौरान आरोपियों ने पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट कर दी और शासकीय कार्य में बाधा डाली। रातों-रात आरोपियों को किया राउंडअप घटना के बाद पुलिस ने तेजी दिखाते हुए सभी आरोपियों को राउंडअप कर लिया और बुधवार को उन्हें मौके पर ले जाकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान आरोपियों ने मारपीट की घटना को स्वीकार करते हुए कई अहम जानकारियां दीं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस पर भी उठे सवाल घटना के बाद कुछ स्थानीय लोगों ने पुलिस पर भी सवाल उठाए हैं। आरोप है कि विवाद के दौरान पुलिसकर्मी भी नशे में थे, जिससे मामला बढ़ा। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Source link