पेट्रोल चोरी का गिरोह पकड़ा, 2005 लीटर पेट्रोल जब्त: बैतूल में 4 आरोपी गिरफ्तार; पिकअप में टंकियों में भरकर बेचने की थी तैयारी – Betul News

पेट्रोल चोरी का गिरोह पकड़ा, 2005 लीटर पेट्रोल जब्त:  बैतूल में 4 आरोपी गिरफ्तार; पिकअप में टंकियों में भरकर बेचने की थी तैयारी – Betul News




बैतूल के गंज पुलिस ने पेट्रोल पंप से टैंकर के जरिए पेट्रोल चोरी करने वाले संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर करीब 2005 लीटर पेट्रोल और एक पिकअप वाहन जब्त किया है। मामले का खुलासा तब हुआ जब पेट्रोल पंप पर पदस्थ प्रधान आरक्षक सुखलाल उइके ने गंज थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि इटारसी डिपो से आए टैंकर के चालक रामपाल पन्द्राम और परिचालक राकेश पन्द्राम ने टैंक में पूरा पेट्रोल नहीं डाला और करीब 2560 लीटर पेट्रोल गबन कर लिया। मुखबिर की सूचना पर गांव में दबिश शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। एसपी वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में टीम गठित कर मुखबिर की सूचना पर ग्राम धार में दबिश दी गई, जहां चालक और परिचालक को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि चोरी किया गया पेट्रोल खाखरापुरा के कमलेश बेलवंशी और पप्पू उर्फ विजय उइके को बेचने के लिए रखा गया था। पेट्रोल को पिकअप में रखी आठ प्लास्टिक टंकियों में मोटर-पाइप से भरा गया था। खरीदार भी गिरफ्तार, वाहन समेत पेट्रोल बरामद पुलिस ने खाखरापुरा पहुंचकर दोनों खरीदारों को भी गिरफ्तार किया। मौके से पिकअप वाहन और टंकियों में भरा 2005 लीटर पेट्रोल जब्त किया गया। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। कार्रवाई में गंज थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज पाल सहित पुलिस टीम की अहम भूमिका रही। एसपी वीरेन्द्र जैन ने लोगों से अपील की है कि पेट्रोल-डीजल की हेराफेरी या अवैध कारोबार की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि ऐसे अपराधों पर सख्ती से रोक लगाई जा सके।



Source link