बागेश्वर धाम में आरती के दौरान हादसा: दीपक से बिहार से आई महिला की साड़ी में लगी आग, महिला गंभीर रूप से झुलसी – Chhatarpur (MP) News

बागेश्वर धाम में आरती के दौरान हादसा:  दीपक से बिहार से आई महिला की साड़ी में लगी आग, महिला गंभीर रूप से झुलसी – Chhatarpur (MP) News




छतरपुर जिले के बागेश्वर धाम में आरती के दौरान जमीन पर रखे दीपक से बिहार निवासी 46 वर्षीय महिला की साड़ी में आग लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई और उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया है। बिहार के करियाघाट गांव (थाना पठिया) निवासी 46 वर्षीय मंगला देवी पत्नी महेंद्र परिजनों के साथ मंगलवार को बागेश्वर धाम दर्शन के लिए आई थीं। आरती के समय गदा स्थल के पास नीचे जमीन पर दीपक रखे हुए थे। इसी दौरान मंगला देवी की साड़ी दीपक की लौ की चपेट में आ गई और आग तेजी से फैल गई। सेवादारों ने कंबल डालकर बचाई जान साड़ी में आग लगने के बाद धाम परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं के बीच अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों और धाम के सेवादारों ने तुरंत कंबल और अन्य साधनों की मदद से आग पर काबू पाया। आग बुझाने के बाद धाम प्रबंधन ने महिला को बिना देर किए इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। बर्न वार्ड में चल रहा महिला का इलाज डॉक्टरों के मुताबिक, आग लगने से महिला के हाथ, पैर और शरीर के कई हिस्से बुरी तरह झुलस गए हैं। वर्तमान में महिला की हालत स्थिर बनी हुई है। जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में घायल महिला का इलाज किया जा रहा है। देखिए तस्वीरें…



Source link