बुकिंग नहीं, OTP नहीं… सुबह 10 से शाम 3 तक इंतजार, फिर भी नहीं मिला सिलेंडर, लगी लंबी कतार

बुकिंग नहीं, OTP नहीं… सुबह 10 से शाम 3 तक इंतजार, फिर भी नहीं मिला सिलेंडर, लगी लंबी कतार


Last Updated:

MP Gas Cylinder Crisis: अमेरिका-इजराइल बनाम ईरान की जंग के बीच मध्यप्रदेश में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कमी के बाद अब घरेलू गैस के लिए भी भोपाल के कई हिस्सों में बीते दिन से ही गैस एजेंसी के बाहर लंबी लाइनें नजर आने लगी हैं. लोगों की माने तो वो 5-5 घंटे लाइनों में लगे हैं. इस ग्राउंड रिपोर्ट में देखिए क्या है जमीनी हाल.

Israel Iran War Gas Cylinder Crisis In India: इजराइल और ईरान के बीच मिडिल ईस्ट में मचे महायुद्ध का असर अब मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल तक दिखने लगा है. जहां आम जनता न्यूज़ रिपोर्टर से पूछती सुनी जा रही है की जब लड़ाई इजराइल-ईरान की है तो फिर भोपाल, मध्यप्रदेश और देश में क्यों लोगों की गैस सिलेंडर और पेट्रोल के लिए लाइनें लग रही हैं. राजधानी भोपाल के जिंसी इलाके में इण्डेन गैस एजेंसी के बाहर लोग सुबह 10 बजे से ही अपने खाली गैस सिलेंडर लेकर पहुंच गए थे पर एजेंसी ही 3 बजे खुली, जिसके बाद पुलिस की मौजूदगी में गैस सिलेंडर बांटे गए, देखिए इस ग्राउंड रिपोर्ट में जमीनी हाल.

5 घंटे से गैस सिलेंडर की लाइन में लगे
भोपाल में कॉमर्शियल गैस की कमी के बीच घरेलू गैस सिलेंडर की भारी बुकिंग और कालाबाजारी के कारण बड़ी संख्या में लोग गैस एजेंसी पहुंच रहे हैं. भोपाल के जिंसी इलाके में गैस सिलेंडर के लिए लाइन में लगे एक युवा ने बताया कि, सुबह 10 बजे से खड़े हैं. लोगों का यह भी कहना है कि, बुकिंग नहीं हो रही है और ना ही ओटीपी आ रहा है. लाइन में लगे लोगों के अनुसार हेल्पलाइन नंबर से भी मदद नही मिल रही है.

इजराइल-ईरान की लड़ाई तो भोपाल में क्यों लग रही लाइनें
गैस सिलेंडर की लाइन में लगे अजर कहते हैं कि, भाई जब भोपाल कलेक्टर बोल रहे हैं कि, टंकी के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है, भरपूर है यहां पर तो फिर ये लाइन क्यों लग रही है. वो आगे कहते हैं कि, लड़ाई जब इजराइल और ईरान की है तो भोपाल और मध्यप्रदेश में क्यों दिक्कत आ रही है, क्यों लोगों की लाइनें लग रही हैं.

रमजान के महीने में बच्चे कर रहे खाने का इंतजार
गैस सिलेंडर की लंबी लाइनों के बीच लोगों ने Local18 से बात करते हुए पूछा कि, त्यौहारों का समय है, हमारे काम का नुकसान हो रहा है. उसकी भरपाई कौन करेगा? रमजान के महीने में लोग रोजे के अंदर परेशान हो रहे हैं. इतनी धूप में लोग लाइनों में हैं और ट्रैफिक जाम ऊपर से लग रहा है. लोग आगे कहते हैं कि, बच्चे घर पर इंतजार कर रहे हैं कि, कब घर पर कब खाना आएगा और त्यौहार मनाएंगे.

बस उम्मीद की शायद मिल जाए गैस सिलेंडर
मुन्ना लाल सेन बताते हैं कि, सुबह 11 बजे से गैस सिलेंडर की लाइन में लगे हैं और 3 बजे तो गैस एजेंसी खोली है. इसके बाद भी पता नहीं है की गैस सिलेंडर मिलेगा या नहीं. इसके साथ ही कई लोग कह रहे हैं कि, 4 दिन से बुक कर रहे हैं पर बुक नहीं हो रही है.

About the Author

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें



Source link