मऊगंज जिले के ग्राम हंडिया में एक तेज रफ्तार बाइक ने सड़क किनारे जा रही वृद्ध महिला को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर घायल महिला की अस्पताल से छुट्टी होने के बाद घर लौटते समय अचानक फिर से तबीयत बिगड़ गई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने बुधवार देर शाम करीब 8 बजे मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तेज रफ्तार बाइक ने पीछे से मारी टक्कर नवागांव कोठार निवासी कल्पना सोधिया ने पुलिस को बताया कि 9 मार्च 2026 को उनकी मां लक्ष्मी सोधिया ग्राम हंडिया में एक दुकान की ओर जा रही थीं। इसी दौरान गढ़ की ओर से आ रही बाइक (MP53MH3901) के चालक ने उन्हें पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक अपनी बाइक मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। सिर और कमर में आईं गंभीर चोट टक्कर लगने के कारण लक्ष्मी सोधिया सड़क पर गिर गईं, जिससे उनके सिर के पिछले हिस्से और कमर में गंभीर चोटें आईं। परिजन उन्हें तत्काल गंगेव अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें संजय गांधी अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के बाद हालत में सुधार होने पर परिजन उन्हें घर ला रहे थे, तभी रास्ते में उनकी स्थिति पुनः खराब हो गई। फरार बाइक चालक की तलाश जारी तबीयत बिगड़ने पर वृद्धा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नईगढ़ी में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। नईगढ़ी थाना पुलिस के प्रधान आरक्षक रामकुमार भास्कर ने बताया कि दुर्घटना में शामिल बाइक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। पुलिस अब फरार बाइक चालक की तलाश और मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
Source link