मुझे कॉल करो …पाक खिलाड़ी को खरीदने के बाद काव्या मारन को ललित मोदी का ऑफर!

मुझे कॉल करो …पाक खिलाड़ी को खरीदने के बाद काव्या मारन को ललित मोदी का ऑफर!

होमखेलक्रिकेट

मुझे कॉल करो …पाक खिलाड़ी को खरीदने के बाद काव्या मारन को ललित मोदी का ऑफर!

Last Updated:

काव्या मारन के मालिकाना हक वाली सनराइजर्स टीम ने 1,90,000 पाउंड (करीब 2.34 करोड़ रुपये) में रविवार को लंदन में हुई पहली हंड्रेड नीलामी में चुना. इस फैसले पर भारी विरोध हुआ. यहां तक कि सनराइजर्स लीड्स का एक्स अकाउंट भी कुछ समय के लिए सस्पेंड कर दिया गया.

Zoom

मुझे कॉल करो …पाक खिलाड़ी को खरीदने के बाद काव्या मारन को ललित मोदी का ऑफर!

नई दिल्ली. सनराइजर्स द्वारा पाकिस्तान के अबरार अहमद को द हंड्रेड की नीलामी में खरीदने पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. इस क्रिकेटर को काव्या मारन के मालिकाना हक वाली सनराइजर्स टीम ने 1,90,000 पाउंड (करीब 2.34 करोड़ रुपये) में रविवार को लंदन में हुई पहली हंड्रेड नीलामी में चुना. इस फैसले पर भारी विरोध हुआ. यहां तक कि सनराइजर्स लीड्स का एक्स अकाउंट भी कुछ समय के लिए सस्पेंड कर दिया गया.

पाकिस्तान के खिलाड़ी आईपीएल में प्रतिबंधित हैं. साल 2008 के पहले सीजन में ही उनको खेलने का मौका मिला था. इसके बाद मुंबई में हुए आतंकी हमले के चलते आईपीएल में पाकिस्तानी खिलाड़ियों की मौजूदगी पर सख्त कार्रवाई की गई. आमतौर पर भारतीय फ्रेंचाइजी पाकिस्तान के खिलाड़ियों को नहीं चुनतीं. हालांकि विदेशी लीग में ऐसी कोई पाबंदी नहीं है और सनराइजर्स ने यही गलती कर दी.

Source link