विराट ने अपने नए लुक से दिया संदेश, वो तैयार भी हैं और बेकरार भी

विराट ने अपने नए लुक से दिया संदेश, वो तैयार भी हैं और बेकरार भी


नई दिल्ली. आईपीएल 2026 के आगाज़ में अब 10 दिन से भी कम का समय बचा है, और डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु ने अपने सबसे बड़े मैच-विनर विराट कोहली की वापसी से अपने इरादे साफ कर दिए हैं. फैंस के बीच उत्साह अपने चरम पर है, क्योंकि “किंग कोहली” एक बार फिर चिन्नास्वामी स्टेडियम में जलवा बिखेरने को तैयार हैं.

बुधवार को विराट कोहली बेंगलुरु पहुंचे, जहां वह जनवरी 2026 में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज़ के बाद पहली बार भारतीय सरज़मीं पर नजर आए सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में कोहली कड़ी सुरक्षा के बीच एयरपोर्ट से बाहर निकलते दिखे. हमेशा की तरह उनका स्टाइल भी चर्चा में रहा ब्लू स्वेटशर्ट, ब्लैक ट्रैकपैंट और कैप में उनका कूल लुक फैंस को खूब पसंद आया. फ्रेंचाइज़ी ने भी उनकी वापसी को खास अंदाज़ में टीज़ किया और लिखा, You don’t have to see him… to know he’s coming! Check the calendar. There will be signs जिसने फैंस की उत्सुकता को और बढ़ा दिया.

IPL 2026 में कोहली निभाएंगे अहम भूमिका

RCB के टाइटल डिफेंस में विराट कोहली की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण रहने वाली है. 37 वर्षीय इस दिग्गज बल्लेबाज़ ने पिछले सीजन (IPL 2025) में टीम की ऐतिहासिक जीत में अहम योगदान दिया था. उन्होंने 657 रन बनाए, 144.71 के स्ट्राइक रेट और 54.75 के शानदार औसत के साथ, और टीम को 17 साल बाद पहला खिताब जिताने में बड़ी भूमिका निभाई. खास बात यह है कि कोहली अब T20I और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं और सिर्फ वनडे क्रिकेट खेलते हैं, ऐसे में IPL में उनका अनुभव और फोकस RCB के लिए और भी ज्यादा अहम हो जाता है.

RCB का IPL 2026 शेड्यूल

RCB अपने अभियान की शुरुआत 28 मार्च को अपने घरेलू मैदान पर सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ करेगी. इसके बाद 5 अप्रैल को उनका सामना पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स से होगा. फिर टीम लगातार दो अवे मुकाबले खेलेगी 10 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स और 12 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ.

RCB की IPL 2026 स्क्वाड

बैटर्स: रजत पाटीदार (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, विराट कोहली, फिल सॉल्ट, जितेश शर्मा, जॉर्डन कॉक्स

ऑलराउंडर्स: क्रुणाल पांड्या, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, जैकब बेथेल, वेंकटेश अय्यर, सतविक देसवाल, मंगेश यादव, विक्की ओस्टवाल, विहान मल्होत्रा, कनिष चौहान

बॉलर्स: जोश हेजलवुड, रसिख दार, सुयश शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, नुवान थुशारा, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी

आईपीएल 2026 से पहले कोहली की वापसी ने साफ कर दिया है कि RCB इस बार भी खिताब बचाने के लिए पूरी ताकत झोंकने वाली है, और फैंस एक बार फिर “Ee Sala Cup Namdu” के नारे के साथ इतिहास दोहराने की उम्मीद कर रहे हैं.



Source link