सतना में ‘धुरंधर-2’ का प्रीमियर शो कैंसिल: काउंटर पर हंगामा, दर्शकों का गुस्सा फूटा, वीर सिनेमा में सो के लिए बुक हुए 200 टिकट – Satna News

सतना में ‘धुरंधर-2’ का प्रीमियर शो कैंसिल:  काउंटर पर हंगामा, दर्शकों का गुस्सा फूटा, वीर सिनेमा में सो के लिए बुक हुए 200 टिकट – Satna News




सतना में सुमित बाजार स्थित वीर सिनेमा में बुधवार शाम फिल्म ‘धुरंधर-2’ का प्रीमियर शो अचानक रद्द होने से हंगामा हो गया। शो के लिए 200 से अधिक दर्शक पहले ही टिकट बुक करा चुके थे, जिन्हें जानकारी मिलते ही आक्रोश फैल गया। शो निरस्त होने की खबर मिलते ही दर्शक टिकट काउंटर के सामने जमा हो गए और सिनेमा प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। कई दर्शकों ने काउंटर से टिकट लिए थे, जबकि बड़ी संख्या में लोगों ने ऑनलाइन बुकिंग कराई थी, जिससे नाराजगी और बढ़ गई। ऑनलाइन टिकट 250 से 300 रुपए का था। हंगामे की सूचना पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दर्शकों को शांत कराते हुए स्थिति को नियंत्रित किया। सिनेमा प्रबंधन ने बताया कि तकनीकी समस्या के कारण शो रद्द करना पड़ा। ऑनलाइन बुकिंग वालों को मिला रिफंड
प्रबंधन के अनुसार, ऑनलाइन बुक किए गए टिकटों का रिफंड तुरंत कर दिया गया है। काउंटर से खरीदे गए टिकटों को अगले 24 घंटे के लिए वैध कर दिया गया है, ताकि दर्शक दूसरे शो में उनका उपयोग कर सकें। घटना के बाद कुछ समय तक माहौल तनावपूर्ण रहा, लेकिन पुलिस की तत्परता से हालात सामान्य हो गए।



Source link