सागर में 32 करोड़ से बनेंगी सड़कें, 35 km नाला, फर्राटा भरेंगे वाहन, नहीं होगा जलभराव

सागर में 32 करोड़ से बनेंगी सड़कें, 35 km नाला, फर्राटा भरेंगे वाहन, नहीं होगा जलभराव


Last Updated:

Sagar News: नगर निगम सीमा की 17 खस्ताहाल सड़कों को चिन्हित कर सर्वे कराया गया है. अप्रैल महीने में टेंडर होगा और बारिश के पहले निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा. साथ 35 किलोमीटर के नाले भी बनने है, ताकि बारिश में जल निकासी बढ़िया हो सके.

Sagar News: सागर नगर निगम क्षेत्र की रह वासियों के लिए वित्तीय वर्ष खत्म होने से पहले एक राहत भरी खबर सामने आई है. नगर निगम सीमा की 17 खस्ताहाल सड़कों को चिन्हित कर सर्वे कराया गया. अब 8 करोड़ की लागत से इनका निर्माण किया जाएगा. इससे वाहन चालकों को शहर में आने-जाने में आसानी होगी. एक तो वाहन सुरक्षित रहेगा, दूसरा हादसे कम हो जाएंगे, तीसरा समय की बचत और ईंधन कम लगेगा. अप्रैल में इनके टेंडर जारी किए जाएंगे. महापौर की बैठक में यह निर्णय लिए गए हैं.

मुख्यमंत्री अधाे संरचना योजना के तहत इन सभी 17 सड़कों का निर्माण किया जाएगा. सड़कों के अलावा आगामी बारिश के सीजन की भी तैयारी देखी गई. क्योंकि, सागर में हर साल बारिश में कई इलाके डूब क्षेत्र में आ जाते हैं. हालात यहां तक होते हैं कि घरों में तो पानी भर जाता है. मोहल्ले किसी तालाब के जैसे दिखाई देने लगते हैं. इसके लिए 8 नालों पर काम किया जाएगा. 24 करोड़ की लागत से 35 किलोमीटर लंबे नाले का निर्माण होगा, जिससे बारिश में जल भराव की समस्या से निपटने का दावा किया जा रहा है.

इन मार्गों पर बनेगी 17 सड़कें 
गोपालगंज मुख्य सड़क, अंबेडकर चौक से झांसी रोड तक गुरुगोविंद सिंह- वि‌ठ्ठलनगर वार्ड होते हुए, वृंदावन वार्ड में अहमद नगर की सड़क सीसी बनेगी, लच्छू चौराहा से झूला तिगड्‌डा, वर्णी कॉलोनी से पुरानी सब्जी मंडी, पोद्दार कॉलोनी, एकता कॉलोनी, गुलाब कॉलोनी, जिला अस्पताल के पीछे, मनोरमा कॉलोनी, छत्रसाल अखाड़े से रामपुरा चौराहा.

24 करोड़ से 35 km लंबे नाले बनेंगे
बालाजी मंदिर से छोटी नदी तक, सागर सरोज होटल होते हुए. मोंगा बंधान से छोटी नदी, शीतला माता मंदिर होते हुए. कबुलापुल से तुलसीनगर, विठ्ठल नगर, सुभाषनगर होते हुए, निगम सीमा तक, केवी-3 से सनराइज मेगा सिटी होते हुए कैलाश मानसरोवर के पास तक, स्मार्ट बार, जैन मंदिर से अप्सरा अंडरब्रिज तक, वृंदावन वार्ड में, गुरु घासीदास कॉलोनी से तहसीली तक. सिविल लाइन चौराह्य से इंदिरा नगर तक.

About the Author

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें



Source link