KKR के 25.20 करोड़ी ऑलराउंडर ने पत्रकार से की बदतमीजी, कोच ने मांगी माफी

KKR के 25.20 करोड़ी ऑलराउंडर ने पत्रकार से की बदतमीजी, कोच ने मांगी माफी


होमखेलक्रिकेट

KKR के 25.20 करोड़ी ऑलराउंडर ने पत्रकार से की बदतमीजी, कोच ने मांगी माफी

Last Updated:

Cameron Green Snaps At Aussie Journalist: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन ने मीडिया के साथ बदतमीजी की है. एक रिपोर्ट में बताया गया कि शेफील्ड शील्ड के दौरान उन्होंने घंटों इंतजार करवाने के बाद मीडिया को सिर्फ 1 मिनट का वक्त दिया. सवाल किए जाने पर उन्होंने कहा, ‘आप मेरे पीछे क्यों पड़े हैं?’ और वहां से चलते बने.

Zoom

ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन ने मीडिया के की बदतमीजी

नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन अपने खेल से ज्यादा इन दिनों किसी और वजह से चर्चा में हैं.  एक ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार ने दावा किया है कि ऑस्ट्रेलिया की शेफील्ड शील्ड में न्यू साउथ वेल्स के खिलाफ सिडनी में हुए मैच के बाद मीडिया के साथ बातचीत के दौरान उन्होंने बदसलूकी की. लंबे समय तक इंतजार करवाने के बाद इंटरव्यू में आए और चलते बने.

द एज की रिपोर्ट के अनुसार, मीडिया को मैच के बाद ग्रीन के इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था. खेल खत्म होने के बाद बताया गया कि ग्रीन अब उपलब्ध नहीं होंगे. बाद में यह फैसला बदल दिया गया. खिलाड़ी ने मैच तक सीमित एक छोटे इंटरव्यू के लिए सहमति दी. इसमें आने वाले मैच को बारे में सवाल किया जाना था. बातचीत के दौरान ग्रीन ने अपनी फॉर्म में वापसी पर पूछे गए पहले सवाल का जवाब देते हुए कहा कि यह एक सकारात्मक अनुभव है. उन्होंने टीम की जीत की उम्मीद जताई. जब उनसे हाल ही में बल्ले से जूझने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने जवाब देने से इनकार कर दिया. यह बातचीत एक मिनट से भी कम समय तक चली.

रिपोर्टर ने बताया कि ग्रीन इसके बाद मीडिया के सवालों को बेकार बताते हुए वहीं से उठे और चलते बने. इस घटना के बाद रिपोर्टर ने उनसे कहा कि वह पूरे दिन इंटरव्यू के लिए इंतजार कर रहे थे. ग्रीन ने पलटकर जवाब दिया, ‘आप मेरे पीछे क्यों पड़े हैं?’

रिपोर्ट में कहा गया कि ग्रीन परेशान नजर आए. इसके बाद वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के असिस्टेंट कोच बो कैसन ने हस्तक्षेप किया. ग्रीन के वहां से जाने के बाद माफी भी मांगी. पत्रकार ने इस घटना को असामान्य बताया, क्योंकि ग्रीन ने इससे पहले कभी मीडिया के साथ ऐसा कुछ नहीं किया था. इस घटना की जानकारी क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को दे दी गई है.

ग्रीन के हालिया प्रदर्शन पर भी ध्यान दिया गया है. उन्होंने एशेज में 171 रन बनाए, औसत 24.42 रहा, और टी20 वर्ल्ड कप में 24 रन बनाए, औसत आठ रहा. टेस्ट में उनका औसत 32.75 है, 37 मैचों में. उन्हें देश के सबसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों में माना जाता है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में गंभीर चोटों के कारण उनका प्रदर्शन प्रभावित हुआ है. आईपीएल 2026 की नीलामी में उन्हें 25.20 करोड़ रुपये में खरीदा गया है. वे कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के लिए अहम खिलाड़ी होंगे.

About the Author

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें



Source link