Tata Sierra का जलवा! क्रैश टेस्ट में मिले पूरे 5-स्टार

Tata Sierra का जलवा! क्रैश टेस्ट में मिले पूरे 5-स्टार


Last Updated:

Tata Sierra ने सेफ्टी के मामले में नया बेंचमार्क सेट कर दिया है. BNCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग हासिल करने वाली इस SUV में ADAS, 6 एयरबैग्स और मजबूत Acti.ev प्लेटफॉर्म जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं. एडल्ट और बच्चों दोनों की सुरक्षा में अव्वल, ये SUV खरीदने वालों के लिए बड़ा सरप्राइज है. जानिए BNCAP ने इसे कितना सेफ माना?

एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में अव्वल: क्रैश टेस्ट के दौरान सिएरा ने एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन (AOP) में बेहतरीन अंक प्राप्त किए. फ्रंटल ऑफसेट डिफॉर्मेबल बैरियर टेस्ट और साइड इम्पैक्ट टेस्ट में ड्राइवर और पैसेंजर के सिर, गर्दन और छाती की सुरक्षा को ‘गुड’ रेटिंग मिली. मजबूत चेसिस और स्ट्रक्चरल इंटीग्रिटी ने हाइयर स्टैंडर्ड को सफलतापूर्वक छुआ है.

बच्चों की सुरक्षा पर भी पूरा ध्यान: सिर्फ बड़े ही नहीं, बल्कि बच्चों की सुरक्षा (Child Occupant Protection) के मामले में भी सिएरा को 5-स्टार मिले हैं. कार में ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट्स और बेहतरीन रिस्ट्रेंट सिस्टम का इस्तेमाल किया गया है, जो दुर्घटना की स्थिति में बच्चों को झटके से बचाने और सुरक्षित रखने में सक्षम पाया गया.

सेफ्टी फीचर्स की लंबी लिस्ट: टाटा सिएरा को सुरक्षित बनाने के लिए इसमें फीचर्स की भरमार है. इसमें स्टैंडर्ड तौर पर 6 एयरबैग्स, ABS के साथ EBD और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC) जैसे फीचर्स दिए गए हैं. इसके अलावा, सभी सीटों के लिए 3-पॉइंट सीटबेल्ट और सीटबेल्ट रिमाइंडर इसे एक कम्प्लीट सेफ्टी पैकेज बनाते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

ADAS तकनीक से है लैस: सिएरा सिर्फ मजबूत ही नहीं, बल्कि स्मार्ट भी है. इसमें एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) दिया गया है, जिसमें ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग, लेन कीप असिस्ट और ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग जैसे मॉडर्न फीचर्स शामिल हैं. ये फीचर्स सक्रिय रूप से सड़क पर दुर्घटनाओं को रोकने में ड्राइवर की मदद करते हैं.

Acti.ev प्लेटफॉर्म का कमाल: टाटा सिएरा को कंपनी के नए Acti.ev आर्किटेक्चर पर बनाया गया है. ये प्लेटफॉर्म खास तौर पर सुरक्षा और बैटरी प्रोटेक्शन के लिए डिज़ाइन किया गया है. बैटरी पैक को फ्लोर के नीचे इस तरह प्लेस किया गया है कि साइड इम्पैक्ट के दौरान भी यात्री और बैटरी दोनों सुरक्षित रहें.

टाटा की ‘सेफ्टी’ लेगेसी: टाटा मोटर्स की नेक्सॉन, सफारी और हैरियर के बाद अब सिएरा ने भी 5-स्टार क्लब में एंट्री कर ली है. स्वदेशी क्रैश टेस्ट (BNCAP) में इस रेटिंग का मिलना भारतीय ग्राहकों के भरोसे को और मजबूत करेगा. अब ग्राहक स्टाइल और स्पेस के साथ बिना किसी समझौते के सेफ SUV खरीद सकते हैं.

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link