Video: वकील के घर में अजीबोगरीब चोरी, रुपये-जेवर नहीं चोरों ने सिलेंडरों पर किया हाथ साफ

Video: वकील के घर में अजीबोगरीब चोरी, रुपये-जेवर नहीं चोरों ने सिलेंडरों पर किया हाथ साफ

X

Video: वकील के घर में अजीबोगरीब चोरी, रुपये-जेवर नहीं चोरों ने सिलेंडरों पर किया हाथ साफ

arw img

रिपोर्ट- वासु चौरे, भोपाल. मध्य प्रदेश के भोपाल में चोरी का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. चोरों ने एक वकील के घर में सेंधमारी करते हुए गैस सिलेंडरों पर हाथ साफ कर दिया. वे घर की पार्किंग में रखे चार सिलेंडर चुरा ले गए. चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. बाइक सवार तीन बदमाशों ने गैस सिलेंडर चुराए हैं. वकील रॉबिन जैन कोहेफिजा थाना क्षेत्र में रहते हैं. उन्होंने कोहेफिजा थाने पहुंचकर अज्ञात चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है. पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की शुरू कर दी है.

Source link