अष्टभुजा धाम में चैत्र नवरात्रि पर श्रद्धालुओं की भीड़: विधायक ने परिवार संग की पूजा; पुलिस की तैनाती से सुचारु रही दर्शन व्यवस्था – Mauganj News

अष्टभुजा धाम में चैत्र नवरात्रि पर श्रद्धालुओं की भीड़:  विधायक ने परिवार संग की पूजा; पुलिस की तैनाती से सुचारु रही दर्शन व्यवस्था – Mauganj News




चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर अष्टभुजा धाम माता मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। नवरात्रि के पहले दिन भोर 4 बजे से ही माता रानी के दर्शनों के लिए लंबी कतारें लग गईं। दूर-दराज से आए भक्तों ने मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और सुख-शांति की कामना की। खेती-किसानी के व्यस्त मौसम के बावजूद बड़ी संख्या में लोग माता के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंचे, जिससे पूरा धाम भक्तिमय वातावरण में डूब गया। बच्चे, बुजुर्ग और युवा सभी आयु वर्ग के श्रद्धालु माथा टेकने पहुंचे। देवतालाब विधायक माता के दर्शन के लिए पहुंचे कई भक्तों ने अपने बच्चों के मुंडन और कर्ण छेदन संस्कार भी संपन्न कराए। इस दौरान जगह-जगह धार्मिक कथाओं का श्रवण किया गया और वेद मंत्रोच्चारण के साथ हवन कुंड में आहुतियां दी गईं। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं देवतालाब विधायक गिरीश गौतम ने अपने परिवार के साथ मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। उन्होंने क्षेत्र की खुशहाली के लिए प्रार्थना की और नवरात्रि मेले की व्यवस्थाओं का निरीक्षण भी किया। सुरक्षा के लिए मंदिर परिसर में पुलिस बल तैनात अंचल के अन्य प्रमुख देवी स्थलों जैसे काली शक्तिपीठ देवगना, फूलमती मंदिर, माता जालपा धाम दूबी, राजराजेश्वरी माता मंदिर रामपुर और बसदेइन माता बसिगड़ा में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। नईगढ़ी नगर निकाय के कर्मचारियों ने मेला परिसर में बनाए गए कंट्रोल रूम से व्यवस्थाएं संभालीं। थाना प्रभारी ऋषि कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में पुलिस बल ने लगातार निगरानी की, जिससे दर्शन व्यवस्था सुचारु बनी रही।



Source link