कब होगी क्रिकेटर रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी? दुल्हन के पिता ने क्या कहा

कब होगी क्रिकेटर रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी? दुल्हन के पिता ने क्या कहा


होमखेलक्रिकेट

कब होगी क्रिकेटर रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी? दुल्हन के पिता ने क्या कहा

Last Updated:

Cricketer Rinku Singh-Priya Saroj Wedding News: भारतीय टीम के खिलाड़ी रिंकू सिंह की मंगनी मछली शहर से सपा सांसद प्रिया सरोज के साथ हुई है और अब दोनों की शादी को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं. इसी बीच होने वाली दुल्हन के पिता का बयान सामने आया है, जिन्होंने शादी को लेकर बड़ा खुलासा किया है और शादी में देरी की वजह भी बताई है.

जौनपुर: मछली शहर से सपा सांसद प्रिया सरोज और भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह की मंगनी पहले ही हो चुकी है. अब हर किसी के मन में यही सवाल है कि आखिर दोनों की शादी कब होगी. प्रिया सरोज और रिंकू सिंह की जोड़ी इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है. दोनों की मंगनी के बाद अब शादी को लेकर लोगों की उत्सुकता और भी बढ़ गई है. इसी बीच प्रिया सरोज के पिता तूफानी सरोज ने शादी की तारीख को लेकर बड़ा बयान दिया है.

तूफानी सरोज ने बताया कि शादी इसी साल होने की पूरी संभावना है. हालांकि अभी तक शादी की तारीख तय नहीं की गई है, लेकिन जल्द ही दोनों परिवार आपस में बैठकर इस पर अंतिम फैसला करेंगे. उन्होंने कहा कि मंगनी के बाद अब अगला कदम शादी का ही है और इसे लेकर तैयारियां भी जल्द शुरू हो सकती हैं.

इस कारण बढ़ी शादी की तारीख
उन्होंने बताया कि शादी की तारीख तय न होने की एक बड़ी वजह रिंकू सिंह के पिता का हाल ही में हुआ निधन है. इस दुखद परिस्थिति के कारण परिवार में शोक का माहौल था, जिससे शादी की चर्चा को कुछ समय के लिए रोक दिया गया था. अब स्थिति सामान्य होने के बाद दोनों परिवार इस दिशा में आगे बढ़ रहे हैं.

2027 में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित
तूफानी सरोज ने यह भी कहा कि समय को ध्यान में रखते हुए जल्द निर्णय लेना जरूरी है. वर्ष 2027 में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं, जिसकी तैयारियां पहले से ही शुरू हो जाती हैं. वहीं रिंकू सिंह का क्रिकेट शेड्यूल भी काफी व्यस्त रहता है, लगातार मैच और दौरे चलते रहते हैं. ऐसे में दोनों परिवार यह चाहते हैं कि शादी ऐसे समय में हो, जब सभी लोग आसानी से शामिल हो सकें.

उन्होंने भरोसा दिलाया कि शादी को लेकर कोई दुविधा नहीं है, बस सही समय और तारीख का इंतजार है. आने वाले कुछ दिनों में तारीख तय होने की संभावना है और उसके बाद आधिकारिक घोषणा भी की जाएगी.

About the Author

आर्यन सेठ

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.



Source link