कांग्रेस विधायक बोले- सरकार बनने तक नहीं पहनेंगे माला-साफा: छतरपुर में लिया संकल्प, कहा- 2028 में कांग्रेस की पक्की सरकार बनेगी – Chhatarpur (MP) News

कांग्रेस विधायक बोले- सरकार बनने तक नहीं पहनेंगे माला-साफा:  छतरपुर में लिया संकल्प, कहा- 2028 में कांग्रेस की पक्की सरकार बनेगी – Chhatarpur (MP) News



पूर्व नेता प्रतिपक्ष और चुरहट विधायक अजय सिंह राहुल ने छतरपुर आगमन पर कहा कि 2028 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनने तक वे माला और साफा नहीं पहनेंगे। उन्होंने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि जनता के मुद्दों पर चर्चा से बचती है और दबाव की राजनी

.

छतरपुर में स्वागत समारोह के दौरान लिया संकल्प गुरुवार को सटई रोड स्थित वार्ड पार्षद और प्रभा स्कूल संचालक शिव सिंह यादव ने राहुल का स्वागत किया। नवरात्रि के प्रथम दिन कार्यक्रम की शुरुआत कन्या पूजन से हुई। इसके बाद राहुल का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया और अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। कार्यक्रम में शहर के कई कांग्रेस नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

अजय सिंह ने अपने छतरपुर दौरे के उद्देश्य पर बताया कि वे किसी पद की लालसा के लिए यह भ्रमण नहीं कर रहे हैं। उनका लक्ष्य कांग्रेस को मजबूत करना और निष्क्रिय कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यालय में नोटिस चस्पा करने जैसी घटनाओं के बावजूद कांग्रेस पूरी तरह तैयार है और भाजपा की दबाव वाली राजनीति का सामना करेगी।

आगामी यात्रा और कार्यकर्ताओं से संवाद अजय सिंह राहुल अभी नौगांव में हैं और देर रात खजुराहो पहुंचेंगे, जहां वे कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे और रात्रि विश्राम करेंगे। इस दौरे के दौरान वे लगातार पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच संवाद करेंगे और आगामी चुनाव को लेकर तैयारियों का जायजा लेंगे।



Source link