खरगोन में उद्योगपति के घर पर अंधाधुंध फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कनेक्शन; 10 करोड़ की

खरगोन में उद्योगपति के घर पर अंधाधुंध फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कनेक्शन; 10 करोड़ की


Last Updated:

Khargone News: खरगोन में एक उद्योगपति के घर पर अंधाधुंध फायरिंग का मामला सामने आया है. जहां लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े सदस्यों ने गोलीबारी की. इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. फिर घटना की जिम्मेदारी लेते हुए आरोपियों ने 10 करोड़ रुपए की फिरौती भी मांगी.

Zoom

खरगोन में उद्योगपति के घर पर फायरिंग (AI तस्वीर)

खरगोन जिले के कसरावद थाना क्षेत्र के भीलगांव में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दस्तक देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. किसान और उद्योगपति दिलीप राठौर के मकान के बाहर अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग की. घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस फायरिंग की जिम्मेदारी कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े बदमाशों ने ली है. बताया जा रहा है कि 16 मार्च की शाम तीन नकाबपोश बदमाश बाइक पर सवार होकर भीलगांव स्थित दिलीप राठौर के घर पहुंचे और घर के बाहर फायरिंग कर मौके से फरार हो गए.

10 करोड़ रुपए की मांगी फिरौती
घटना के समय परिवार घर पर मौजूद नहीं था. घटना के बाद सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट में हैरी बॉक्सर और आरजू बिश्नोई नाम के लोगों ने फायरिंग की जिम्मेदारी लेने का दावा किया. साथ ही 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगते हुए जान से मारने की धमकी भी दी. पीड़ित पक्ष को व्हाट्सएप कॉल, वॉइस नोट और वीडियो भेजकर डराने की कोशिश की गई.

पुलिस ने दर्ज की FIR
मामले में दिलीप राठौर के पुत्र सत्येंद्र राठौर की शिकायत पर कसरावद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है. वहीं सुरक्षा के लिहाज से घर के बाहर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. पुलिस अब मामले की जांच कर रही है.

आरोपियों के लोकेशन ट्रेस करने के हो रहे प्रयास
पुलिस की तरफ से बताया गया है कि प्रारंभिक जांच में तीन अज्ञात आरोपियों द्वारा फायरिंग करने की घटना सामने आई है. अब सोशल मीडियाा पर वायरल पोस्ट और फिरौती की धमकी की जांच की जा रही है. साइबर सेल की मदद से आरोपियों की पहचान और लोकेशन ट्रेस करने के प्रयास किए जा रहे हैं. क्षेत्र में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा.

फिलहाल इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी है और लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े कनेक्शन की भी पड़ताल की जा रही है.



Source link