आगर मालवा जिले के नलखेड़ा स्थित विश्व प्रसिद्ध माँ बगलामुखी मंदिर में चैत्र नवरात्रि के अवसर पर भक्तों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। अलसुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए मंदिर पहुँच रहे हैं। दोपहर 12 बजे तक करीब 30,000 श्रद्ध
.
नवरात्रि के पावन पर्व पर मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया है। माता का विशेष श्रृंगार श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। देश के विभिन्न हिस्सों से भक्त यहाँ दर्शन के लिए पहुँच रहे हैं।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यह प्राचीन पांडवकालीन मंदिर है। यहाँ दर्शन मात्र से भक्तों की मनोकामनाएँ पूर्ण होती हैं। इसी कारण नवरात्रि के दौरान प्रतिदिन लाखों श्रद्धालुओं के पहुँचने का अनुमान है।

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। मंदिर परिसर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। सुगम और सुरक्षित दर्शन के लिए व्यापक बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई है।
यह धाम केवल आम श्रद्धालुओं के लिए ही नहीं, बल्कि देश के कई प्रसिद्ध नेता और अभिनेता भी यहाँ आस्था के साथ दर्शन करने आते रहे हैं। इससे इसकी धार्मिक महत्ता और भी बढ़ जाती है।