आलीराजपुर | वर्ष 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी पास न करने पर सेवा समाप्ति का खतरा मंडरा रहा है। इस आदेश से आलीराजपुर-झाबुआ के 7 हजार सहित प्रदेश के करीब 1.60 लाख शिक्षक प्रभावित होंगे। संकट को देखते हुए मप्र ट्राईबल वेलफेयर टीचर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह और सचिव डॉ. संजय गोयल से मुलाकात की। संगठन ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर राज्य सरकार से पुनर्विचार याचिका (रिव्यू पिटीशन) दायर करने की मांग की है। संगठन के प्रदेश मीडिया प्रभारी इरफान मंसूरी ने बताया कि शिक्षामंत्री ने जल्द याचिका लगाने का आश्वासन दिया है। इसके अलावा एसोसिएशन भी शिक्षकों के हित में अपनी ओर से सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू पिटीशन दायर करेगा।
Source link