टीकमगढ़ के 200 साल पुराने मंदिर में 1100 दीपक जलाए: श्रीराम जन्मोत्सव की तैयारियां शुरू; 21 वर्षों से परंपरा जारी, 27 मार्च को निकलेगी शोभायात्रा – Tikamgarh News

टीकमगढ़ के 200 साल पुराने मंदिर में 1100 दीपक जलाए:  श्रीराम जन्मोत्सव की तैयारियां शुरू; 21 वर्षों से परंपरा जारी, 27 मार्च को निकलेगी शोभायात्रा – Tikamgarh News




टीकमगढ़ में हिंदू नववर्ष के अवसर पर गुरुवार रात ऐतिहासिक नजरबाग मंदिर में दीपोत्सव का आयोजन किया गया। श्रीराम जन्मोत्सव परिवार के सदस्यों ने मंदिर परिसर में 1100 दीपक प्रज्वलित कर आगामी रामनवमी उत्सव का शंखनाद किया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालुओं ने दीपदान कर पूजा-अर्चना की। प्रतिदिन निकल रही प्रभात फेरी जन्मोत्सव की तैयारियों के तहत श्रीराम जन्मोत्सव परिवार द्वारा प्रतिदिन सुबह शहर के विभिन्न वार्डों में प्रभात फेरी निकाली जा रही है। इन फेरियों के माध्यम से नागरिकों को आगामी धार्मिक आयोजनों से जोड़ा जा रहा है। 200 साल पुराने इस प्राचीन श्रीराम जानकी मंदिर में पिछले 21 वर्षों से जन्मोत्सव का यह सिलसिला निरंतर जारी है। 27 मार्च को जन्म महोत्सव, जुलूस निकलेगा मुख्य कार्यक्रम 27 मार्च को आयोजित किए जाएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, दोपहर 12 बजे नजरबाग मंदिर में प्रभु श्रीराम का जन्म महोत्सव मनाया जाएगा। इसके पश्चात शाम 5 बजे मंदिर परिसर से एक विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो शहर के प्रमुख व्यापारिक मार्गों और चौराहों से होकर गुजरेगी।



Source link