ट्रक से उड़े पानी के छींटे, बाइक सवारों ने समझा थूक; रतलाम में हुई लड़ाई, लाठी-डंडे चले

ट्रक से उड़े पानी के छींटे, बाइक सवारों ने समझा थूक; रतलाम में हुई लड़ाई, लाठी-डंडे चले


Last Updated:

मध्य प्रदेश के रतलाम में एक मामूली विवाद में एक व्यक्ति की जान चली गई है. जब ट्रक से पानी के छींटे उड़े, जिस पर रास्ते में जा रहे बाइक सवार व्यक्ति ने उसे थूक समझा और ट्रक ड्राइवर से झगड़ा किया. बाद में अस्पताल में ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई है.

Zoom

रतलाम में मामूली बात पर हुआ विवाद

रतलाम में पानी के छींटे उड़ने की बात पर शुरू हुए विवाद ने एक ट्रक ड्राइवर की जान ले ली. जबकि बीच बचाव करने आया उसका भाई गंभीर रूप से घायल है. मारपीट का वीडियो भी अब सामने आया है. जिसके आधार पर पुलिस जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है. मृतक और घायल ट्रक ड्राइवर राजस्थान के छोटी सादड़ी के रहने वाले हैं.

घटना महू-नीमच फोरलेन की है, जहां कपास से भरा ट्रक लेकर ड्राइवर भगवान सिंह तंवर राजस्थान के लिए निकले थे. उनके पीछे उनका भाई उदय सिंह भी पपीते से भरा ट्रक लेकर चल रहा था. इसी बीच ट्रक से पानी के छींटे उड़े, जो ट्रक के पीछे चल रहे बाइक सवारों पर जा गिरे. बाइक सवारों को लगा कि ट्रक ड्राइवर ने उन पर थूका है.

होटल में ट्रक ड्राइवर्स की लाठी डंडे से की पिटाई
थोड़ी दूर जाकर ट्रक, फोरलेन किनारे स्थित एक होटल पर रुका. इसी बीच बाइक सवार भी होटल पहुंचे और ट्रक ड्राइवर से विवाद करने लगे. इतने में ट्रक ड्राइवर का भाई उदय सिंह पीछे से मौके पर पहुंच गया. बाइक सवारों ने आसपास से अपने रिश्तेदारों को भी होटल पर बुला लिया और दोनों ड्राइवरों की लाठी डंडे से जमकर पिटाई कर दी.

इलाज के दौरान ड्राइवर भगवान सिंह तंवर ने तोड़ा दम
मामला जब ज्यादा बढ़ गया, तब आसपास के लोगों ने विवाद सुलझाया और घायल ड्राइवर्स को रतलाम के मेडिकल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया, जहां 39 वर्षीय ड्राइवर भगवान सिंह तंवर ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि उनके भाई उदय सिंह का इलाज जारी है.

कई लोगों से पूछताछ भी कर रही है पुलिस
बिलपांक थाना पुलिस ने इस मामले में सात लोगो को हिरासत में लिया है और आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी भी खंगाल रही है. इसके अलावा कई लोगों से पूछताछ भी की जा रही है.



Source link