मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के नेशनल हाईवे-43 पर तेज रफ्तार कार ने डीजल लोड ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। हादसे में कार ड्राइवर और एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हैं। हादसा गुरुवार रात करीब 8:30 बजे हुआ। मामला कोतमा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, मृतकों में कार चालक प्यारे शर्मा (45) और गीता पनिका (44), निवासी राजनगर, शामिल हैं। वहीं, मनेंद्रगढ़ निवासी मीना देवांगन (33) और हरिशंकर चतुर्वेदी (62) गंभीर रूप से घायल हैं। कार सवार इलाज के लिए शहडोल गए थे और वहां से राजनगर लौट रहे थे। हादसे से जुड़ी ये तस्वीरें देखिए… टक्कर से कार के परखच्चे उड़ गए स्थानीय लोगों के अनुसार, कार कोतमा के पास राजेंद्र फिलिंग स्टेशन के नजदीक निगवानी तिराहा के पास पहुंची थी। इस दौरान सामने चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए, जबकि ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में जा गिरी। कार में प्यारे शर्मा, गीता पनिका, मीना देवांगन और हरिशंकर चतुर्वेदी सवार थे। प्यारे शर्मा कार चला रहे थे। हादसे में उनके सिर और सीने पर गंभीर चोटें आईं, जबकि गीता पनिका के सिर में गंभीर चोट लगने से अधिक रक्तस्राव हुआ। गहरे घावों के कारण दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। कार में तड़प रहे थे लोग, पुलिस मौके पर पहुंची हादसे के बाद नेशनल हाईवे-43 पर अफरा-तफरी मच गई। कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने एंबुलेंस व पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के करीब 10 मिनट के भीतर पुलिस मौके पर पहुंच गई। चालक स्टीयरिंग में फंसा हुआ था, जबकि अन्य लोग कार के तड़प रहे थे। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया कोतमा पुलिस ने घायलों को कोतमा अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहीं, मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। …………………… यह खबर भी पढ़ें पांढुर्ना में कार ने दो बाइक को कुचलकर 25 फिट तक घसीटा पांढुर्णा के सौसर क्षेत्र के जाम गांव के पास बुधवार शाम एक तेज रफ्तार कार ने दो बाइक को टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद कार दोनों बाइकों को सड़क पर करीब 25 फीट तक घसीटते हुए ले गई। घटना के बाद आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। पढ़ें पूरी खबर…
Source link