दतिया शहर और आसपास के कई इलाकों में कल शुक्रवार को सुबह 5 घंटे बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। मेंटेनेंस कार्य के चलते सुबह 6 बजे से 11 बजे तक अलग-अलग फीडरों से जुड़े क्षेत्रों में बिजली नहीं मिलेगी। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। जानकारी के अनुसार 33 केवी नयाखेड़ा फीडर सहित 11 केवी के कई फीडरों को बंद रखा जाएगा। इनमें कोटरा आबादी, बीकर नंबर-1, गुर्जरा आबादी, सिलोरी, जिगना, ओरिना आबादी फीडर शामिल हैं। इसके अलावा सोनागिर मंदिर पंप, सीतापुर पंप, बरदुआ पंप, खरग पंप और सियावरी पंप फीडर से जुड़े इलाके भी प्रभावित रहेंगे। नयाखेड़ा और बसई उपकेंद्र से निकलने वाले सभी 11 केवी क्षेत्रों में भी इस दौरान बिजली आपूर्ति नहीं होगी। ऐसे में इन इलाकों में पानी सप्लाई और रोजमर्रा के कामकाज पर असर पड़ सकता है। बिजली विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे इस दौरान आवश्यक काम पहले ही निपटा लें। साथ ही जरूरत के हिसाब से सप्लाई समय में बदलाव भी किया जा सकता है।
Source link