धार में जर्जर स्कूल भवन की छत गिरी: सोनगढ़ गांव में 5 बच्चे घायल, 2 साल से जर्जर स्थिति में है ब्लिडिंग – Dhar News

धार में जर्जर स्कूल भवन की छत गिरी:  सोनगढ़ गांव में 5 बच्चे घायल, 2 साल से जर्जर स्थिति में है ब्लिडिंग – Dhar News




धार जिले के राजगढ़ क्षेत्र के ग्राम सोनगढ़ स्थित शासकीय स्कूल प्रांगण में गुरुवार को अफरा-तफरी मच गई, जब बच्चों के क्रिकेट खेलते समय स्कूल भवन की जर्जर छत अचानक गिर गई। हादसे में करीब 5 बच्चे मलबे की चपेट में आए और उन्हें हल्की चोटें आईं। छत गिरने की आवाज सुनते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर पहुंची। उन्होंने फंसे बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला और तुरंत निजी अस्पताल ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद बच्चों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। 15 वर्षीय कालू को कमर में और 9 वर्षीय बालू को पैर में चोट लगी, जबकि अन्य तीन बच्चों को मामूली चोटें आईं। स्कूल भवन की हालत जर्जर थी
सूत्रों के अनुसार, सोनगढ़ का यह शासकीय स्कूल भवन पिछले 2 साल से जर्जर स्थिति में था। बावजूद इसके परिसर में बच्चों का आना-जाना बना हुआ था, जिससे ऐसे हादसे का खतरा लगातार बना था। हालांकि स्कूल में कक्षाओं का संचालन नहीं हो रहा था, लेकिन बच्चों के खेलने के दौरान यह हादसा हुआ। ग्रामीणों और स्थानीय प्रशासन ने इस घटना के बाद सुरक्षा और मरम्मत के लिए जल्द कार्रवाई करने की बात कही है।



Source link