बैतूल में ईद उल फितर का पर्व शनिवार को मनाया जाएगा। गुरुवार को चांद नजर नहीं आने के बाद 30 रोजे पूरे होने के साथ यह फैसला लिया गया है। इससे पहले गुरुवार को चांद दिखने की संभावना जताई जा रही थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सऊदी अरब में भी पहले दिन चांद नहीं दिखा था, जिसके चलते वहां शुक्रवार को ईद मनाए जाने की संभावना है। आमतौर पर सऊदी अरब में भारत से एक दिन पहले ईद मनाई जाती है। इस बीच, बैतूल में अंजुमन इस्लामिया कमेटी ने शहर की सभी मस्जिदों के इमामों और जिम्मेदारों के साथ बैठक की। इस बैठक में ईद की नमाज के समय निर्धारित किए गए हैं। जारी सूची के अनुसार, विभिन्न मस्जिदों और ईदगाह पर नमाज का समय इस प्रकार है: ईदगाह सदर में सुबह 8:30 बजे, जामा मस्जिद कोठी बाजार में 9:00 बजे, हसनैन मस्जिद में 9:15 बजे, गोसिया रहमानिया मस्जिद में 9:00 बजे, सदर मस्जिद में 9:30 बजे, गंज मस्जिद में 9:00 बजे, गंज कोतवाली मस्जिद में 8:45 बजे, दरअसल फ्लाट मस्जिद में 9:15 बजे, अहल-ए-हदीस मस्जिद में 7:30 बजे, कादिरशाह मस्जिद चक्कर रोड में 9:00 बजे और मदीना मस्जिद मुर्गी चौक में 9:00 बजे नमाज अदा की जाएगी। कमेटी ने सभी लोगों से अपील की है कि वे निर्धारित समय पर ही नमाज अदा करें और व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। कमेटी कल शुक्रवार चांद दिखने के बाद पृथक से ईद का त्यौहार मनाए जाने की घोषणा करेगी।
Source link