बैतूल में एसपी कार्यालय की छत पर चढ़ी महिला: छत पर चढ़कर कूदने की धमकी, जहर पीने की आशंका, रेस्क्यू कर आईसीयू में भर्ती कराया – Betul News

बैतूल में एसपी कार्यालय की छत पर चढ़ी महिला:  छत पर चढ़कर कूदने की धमकी, जहर पीने की आशंका, रेस्क्यू कर आईसीयू में भर्ती कराया – Betul News




बैतूल में गुरुवार शाम करीब 6 बजे एसपी कार्यालय परिसर में उस समय हड़कंप मच गया, जब पारदी ढाना निवासी बबली उर्फ नगमा सोलंकी अचानक कार्यालय की छत पर चढ़ गईं। उन्होंने छत पर लगे टावर का गेट बंद कर लिया और नीचे कूदने की धमकी देने लगीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला अपने साथ एक बोतल में कोई तरल पदार्थ लेकर आई थीं, जिसे उन्होंने कथित रूप से पी लिया। उनके पति लखन का कहना है कि उन्होंने जहर पिया है। मौके पर मौजूद लोगों ने पेट्रोल जैसी तेज गंध आने की भी पुष्टि की। मशक्कत के बाद महिला को नीचे उतारा
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद महिला को नीचे उतारा गया। सरिए से पीछे का गेट खोला गया और दो महिला टीआई कविता नागवंशी व हेड कांस्टेबल सविता ने उन्हें पकड़ा। महिला छत की पैराफिट दीवार से बाहर पैर डालकर कूदने का प्रयास कर रही थीं। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है। फिलहाल महिला बेहोश बताई जा रही हैं और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पति बोला- लोग प्रताड़ित कर रहे, परिवार परेशान
बताया जा रहा है कि लखन की दो पत्नियां हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, लखन की दूसरी पत्नी निरम ने भी घर पर ही कोई जहरीला पदार्थ पी लिया था। उन्हें शाम करीब 5 बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां तहसीलदार द्वारा उनके बयान दर्ज किए जा रहे हैं। लखन का आरोप है कि कुछ लोग उन्हें लगातार प्रताड़ित कर रहे हैं, जिसके चलते उनका परिवार तनाव में था। हालांकि, पुलिस सूत्रों का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और घटना के वास्तविक कारणों का अभी स्पष्ट रूप से पता नहीं चल सका है। पुलिस ने फिलहाल मामला जांच में ले लिया है और दोनों महिलाओं के स्वास्थ्य की स्थिति पर नजर रखी जा रही है।



Source link