भाजपा विधायक बोले: मोनालिसा को सीरिया भेजने का अंदेशा: एसपी से मिले, पासपोर्ट रद्द करने की मांग; केरल में फरमान खान से की थी शादी – Maheshwar News

भाजपा विधायक बोले: मोनालिसा को सीरिया भेजने का अंदेशा:  एसपी से मिले, पासपोर्ट रद्द करने की मांग; केरल में फरमान खान से की थी शादी – Maheshwar News




प्रयागराज महाकुंभ से चर्चा में आई ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा भोसले के निकाह और कथित धर्मांतरण को लेकर गुरुवार को महेश्वर और बड़वाह के विधायकों ने एसपी से मुलाकात की। जनप्रतिनिधियों ने मोनालिसा के पासपोर्ट को निरस्त करने और मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। परिजनों का आरोप है कि उत्तर प्रदेश निवासी फरमान खान ने फिल्मों का लालच देकर युवती को अपने जाल में फंसाया है। करियर के नाम पर केरल ले जाने का आरोप परिजनों ने बताया कि फिल्म निर्देशक सरोज मिश्रा ने मोनालिसा को अपनी आगामी फिल्म के लिए चुना था, लेकिन इसी बीच फरमान खान ने उसे बड़े रोल का झांसा दिया। आरोप है कि मोनालिसा को बहला-फुसलाकर केरल ले जाया गया, जहां उसके पिता के साथ अभद्रता कर उन्हें भगा दिया गया। इसके बाद कथित तौर पर डरा-धमकाकर एक मंदिर में उसका विवाह करा दिया गया। सीरिया भेजने की आशंका विधायक राजकुमार मेव, सचिन बिरला और भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दा ब्राह्मणे ने एसपी रवींद्र वर्मा को सौंपे ज्ञापन में अंदेशा जताया कि मोनालिसा को विदेश (सीरिया) भेजने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने इसे ‘लव जिहाद’ और देश विरोधी गतिविधियों से जोड़ते हुए फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बने पासपोर्ट की जांच की मांग की है। जनप्रतिनिधि बोले- मोनालिसा नाबालिग, विवाह गैर-कानूनी जनप्रतिनिधियों का तर्क है कि परिवार के अनुसार मोनालिसा अभी नाबालिग है, इसलिए आयु छिपाकर किया गया यह विवाह पूरी तरह गैर-कानूनी है। उन्होंने मंदिर में गैर-हिंदू व्यक्ति को विवाह की अनुमति देने वालों पर भी कार्रवाई की मांग की है। विधायक मेव ने कहा कि क्षेत्र की बेटी को सुरक्षित वापस लाना प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए। एसपी ने दिया निष्पक्ष जांच का आश्वासन एसपी रवींद्र वर्मा ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया है कि पुलिस हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि साक्ष्य जुटाने के बाद दोषियों के खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान पूर्व विधायक आत्माराम पटेल सहित भाजपा के कई वरिष्ठ जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे।



Source link