विदिशा व्यापार महासंघ चुनाव: अध्यक्ष पद के लिए राजेश और राजीव जैन आमने-सामने, 29 मार्च को चुनाव – Vidisha News

विदिशा व्यापार महासंघ चुनाव:  अध्यक्ष पद के लिए राजेश और राजीव जैन आमने-सामने, 29 मार्च को चुनाव – Vidisha News




विदिशा व्यापार महासंघ के वर्ष 2026-2029 के लिए चुनावों का माहौल तेज हो गया है। अध्यक्ष पद के लिए राजेश जैन और राजीव जैन (गट्टू) के बीच सीधा मुकाबला तय हुआ है। नामांकन की अंतिम दिन यानी गुरुवार शाम तक केवल इन दोनों ने ही पर्चे दाखिल किए। चुनाव अधिकारियों के अनुसार महासंघ में अध्यक्ष, महामंत्री, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, वरिष्ठ मंत्री और संयुक्त मंत्री समेत कुल सात पदों के लिए चुनाव होंगे। अंतिम दिन तक कुल 19 नामांकन फार्म जमा हुए, जिनमें कुछ प्रत्याशियों ने एक से अधिक पदों के लिए भी दावेदारी की है। इन पदों के लिए भी भरे पर्चे
अन्य पदों के लिए नामांकन करने वाले उम्मीदवार इस प्रकार हैं: महामंत्री—उमेश सिंघल, राजेश सोनी (खुवाल), नरेन्द्र सोनी; वरिष्ठ उपाध्यक्ष—हरीश वाधवानी, पवन जैन, आशीष मोदी (बाबा); उपाध्यक्ष—नीरज चौरसिया, विवेक शर्मा, आशीष माहेश्वरी; वरिष्ठ मंत्री—विवेक शर्मा, जितेंद्र जैन, अर्पित उपाध्याय; संयुक्त मंत्री—अनुराग गोयल, राजकुमार नेमा, विवेक शर्मा; कोषाध्यक्ष—राजकुमार अग्रवाल, मनीष जैन। ये चुनाव 29 मार्च को होंगे, जिसमें शहर के 36 व्यापारी संगठनों के सदस्य नई कार्यकारिणी का चुनाव करेंगे। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब सभी की निगाहें मतदान और उसके परिणाम पर टिकी हैं।



Source link