वो मैदान जहां बुमराह को भी लगेगा डर, गेंदबाजों के लिए कब्रगाह है स्टेडियम

वो मैदान जहां बुमराह को भी लगेगा डर, गेंदबाजों के लिए कब्रगाह है स्टेडियम


होमखेलक्रिकेट

वो मैदान जहां बुमराह को भी लगेगा डर, गेंदबाजों के लिए कब्रगाह है स्टेडियम

Last Updated:

शारजाह में 2025 तक कुल 318 मैच खेले  गए और यहां पर बल्लेबाजों ने 5829 पारियों में 2225 छक्को मारे जो वर्ल्ड रिकॉर्ड है. इस मैदान पर 9242 चौके भी लगे. दूसरे नंबर पर जिम्बाब्वे का हरारे स्पोर्ट्स क्लब है जहां 1970 छक्के लगे है.

Zoom

शारजाह क्रिकेट स्टेडियम पर लग चुके है सबसे ज्यादा 2225 छक्के

नई दिल्ली. हाल में खत्म हुए टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम की दिलेरी और जसप्रीत बुमराह की कंजूसी भरी गेंदबाजी की जमकर चर्चा हो रही है. तमाम क्रिकेट एक्सपर्ट्स बुमराह को उस जगह पर देख रहे है जहां वसीम अकरम, कोर्टनी वाल्श, वकार यूनिस, ग्लेम मैकग्रा के नाम है. ये सारे गेंदबाज इस लिए महान खिलाड़ियों की लिस्ट में आते है क्योंकि उन्होने उस दौर में एक ऐसे मैदान पर गेंदबाजी की जो बॉलर्स के लिए कब्रगाह होता था. बात कर रहे है शारजाह स्टेडियम की.

नखलिस्तान पर 80 और 90 के दशक में इस मैदान पर ना जाने कितने मैच हुए और ना जाने कितने रिकॉर्ड बने. आज जिस रिकॉर्ड की बात हम करने जा रहे है वो ये बताने के लिए काफी है कि शारजाह की पिच पर बल्लेबाजी के लिए कितनी आसान रही है. 22 गज की पट्टी इतनी सपाट होती थी कि दिन-रात के मैच में पिच ऐसे चमकती थी जैसे शीशा रख दिया गया हो. अब आप अंदाजा लगा सकते है कि ऐसी जगह पर कौन सा रिकॉर्ड बन सकता है.

शारजाह में लग चुके है 222 छक्के 

दुनिया भर में वैसे तो कई पुराने क्रिकेट ग्राउंड हैं जहां लंबे समय से मैच खेले जा रहे है पर 42 सालों में जो रिकॉर्ड शारजाह स्टेडियम में बना वो कई फैंस को झटका दे सकता है. शारजाह में 2025 तक कुल 318 मैच खेले  गए और यहां पर बल्लेबाजों ने 5829 पारियों में 2225 छक्को मारे जो वर्ल्ड रिकॉर्ड है. इस मैदान पर 9242 चौके भी लगे. दूसरे नंबर पर जिम्बाब्वे का हरारे स्पोर्ट्स क्लब है जहां 1970 छक्के लगे है. तीसरे नंबर पर बांग्लादेश का शेरे बांग्ला मीरपुर का मैदान है जहां 1621 छक्के लगे. ये खेल के तीनों फॉर्मेट का रिकॉर्ड है . रिकॉर्ड देखकर तो यहीं लग रहा है कि इन मैदानों पर उस समय गेंदबाजों का क्या हश्र बल्लेबाज करते रहे होंगे.

वानखेड़े के नाम पर भी रिकॉर्ड 

मुंबई का ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में छक्कों के नए बादशाह के रूप में उभरा है.  तीनों फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे और टी20) को मिलाकर इस मैदान पर अब तक कुल 737 छक्के लग चुके हैं, जो इसे भारत का नंबर-1 और विश्व का 27वां सबसे अधिक छक्कों वाला मैदान बनाता है. 5 मार्च 2026 को भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए टी20 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल ने इस मैदान को छक्कों के रिकॉर्ड की नई ऊंचाइयों पर पहुँचा दिया.इस मुकाबले में दोनों टीमों ने मिलकर कुल 34 छक्के लगाए, जो टी20 वर्ल्ड कप इतिहास के किसी भी एक मैच में सर्वाधिक हैं.



Source link