Last Updated:
Arjun Tendulkar bat weight: आईपीएल 2026 से पहले लखनऊ सुपर जाएंट्स के कैंप में अर्जुन तेंदुलकर और कप्तान ऋषभ पंत के बीच मजेदार बातचीत चर्चा का विषय बनी हुई है. अर्जुन ने अपने भारी बल्ले का राज खोलते हुए बताया कि वह 1200 ग्राम से कम के बल्ले से नहीं खेलते, जबकि पापा सचिन तेंदुलकर का बैट 1315 ग्राम तक भारी होता था.
अर्जुन और सचिन के बैट के वजन में कितना अंतर है.
नई दिल्ली. अर्जुन तेंदुलकर आईपीएल में इस बार लखनऊ सुपर जाएंट्स की ओर से खेलेंगे.इस टीम के कप्तान ऋषभ पंत हैं. आईपीएल के आगामी सीजन से पहले अर्जुन के बल्ले का वजन चर्चा में है. अर्जुन के भारी बल्ले ने कैप्टन पंत को भी हैरान कर दिया. अर्जुन ने बताया कि वह 1220 ग्राम के बल्ले से खेलते हैं और उनके पिता सचिन तेंदुलकर तो 1315 ग्राम तक के वजनी बल्ले का इस्तेमाल करते थे. भारी बल्ले के पीछे का तर्क देते हुए अर्जुन ने बताया कि इससे गेंद को सिर्फ दिशा देने भर से वह बाउंड्री पार चली जाती है. यह बातचीत न केवल अर्जुन की तकनीक बल्कि उनके और उनके पिता के खेल के अंदाज की एक दिलचस्प झलक पेश करती है.
जब ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) से उनके भारी बल्ले के बारे में पूछा, तो अर्जुन ने बताया कि वह 1220 ग्राम के बैट से खेलते हैं. जबकि उनके पिता और महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर 1310-1315 ग्राम के भारी भरकम बल्ले का इस्तेमाल करते थे. अर्जुन ने हंसते हुए कहा कि भारी बल्ले से गेंद को सिर्फ छूने भर से वह बाउंड्री पार चली जाती है. इस बातचीत के बीच ऋषभ पंत का एक बड़ा दिल भी देखने को मिला. उन्होंने नए खिलाड़ी अर्जुन को सहज महसूस कराते हुए भरोसा दिया कि वह पूरी सीजन के दौरान किसी भी जरूरत या परेशानी के लिए उनसे बेझिझक संपर्क कर सकते हैं. यह पल दिखाता है कि लखनऊ की टीम में अर्जुन का स्वागत कितने शानदार अंदाज में हुआ है.